फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan new defence minister Mohammad Yaqoob is the son of the founder of the Taliban, Mullah Mohammed Omar

तालिबान की सरकार: मोहम्मद उमर का बेटा मुल्ला याकूब बना नया रक्षा मंत्री, सैन्य समूहों को करता है लीड

Tue, 07 Sep 2021 09:39 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Sep 2021 09:39 PM IST
सार

तालिबान के संस्थापक मोहम्मद उमर के बेटे मुल्ला याकूब को अफगानिस्तान का नया रक्षा मंत्री बनाया गया है। याकूब की उम्र महज 30 साल है। मुल्ला याकूब वर्तमान में सैन्य समूहों को लीड करता है।

विज्ञापन
Afghanistan new defence minister Mohammad Yaqoob is the son of the founder of the Taliban, Mullah Mohammed Omar
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान ने नई सरकार का एलान कर दिया है। नई सरकार में मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद प्रधानमंत्री बनाया गया है। वहीं तालिबान के संस्थापक मोहम्मद उमर के बेटे मुल्ला याकूब को नया रक्षा मंत्री बनाया गया है। मुल्ला याकूब मदरसे में शेख हिबतुल्ला अखुंदजादा का छात्र था और उसका बेहद करीबी था। 

विज्ञापन


तालिबान के सूत्रों के अनुसार, शेख हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने हमेशा याकूब का सम्मान किया। इसके पीछे की वजह उसके पिता थे जो कि तालिबान के संस्थापक थे। वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि शेख हबीबुल्लाह ने मुल्ला याकूब को अपने सशस्त्र लड़ाकों का कमांडर इन चीफ नियुक्त किया और फिर उसे शक्तिशाली सैन्य आयोग का प्रमुख चुना। मुल्ला याकूब की उम्र महज 30 साल है और वह वर्तमान में सैन्य समूहों को लीड करता है। 
विज्ञापन


मुल्ला याकूब ने व्यक्तिगत रूप से हाल के सशस्त्र अभियान का नेतृत्व किया और पहले जिलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों पर कब्जा करना शुरू किया, और फिर देश भर के प्रांतों पर कब्जा करने का फैसला किया। मुल्ला याकूब के करीबी लोगों ने द न्यूज को बताया कि वह ऑपरेशन के दौरान कम सोता था और दवाओं पर निर्भर था। तालिबान के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने तब उन्हें बहुत अधिक तनाव न लेने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed