फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Loya Jirga approves release of 400 Taliban prisoners

अफगानिस्तान की ‘लोया जिरगा’ ने 400 तालिबान कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी

Mon, 10 Aug 2020 06:44 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 Aug 2020 06:44 AM IST
सार

  • युद्धग्रस्त देश में शांति वार्ता का मार्ग होगा प्रशस्त
  • वार्ता के लिए तालिबान ने रखी थी रिहाई की शर्त
  • अगले सप्ताह कतर में होगी वार्ता की शुरुआत

विज्ञापन
Afghanistan Loya Jirga approves release of 400 Taliban prisoners
Afghanistan President Ashraf Ghani

विस्तार

अफगानिस्तान की महासभा ‘लोया जिरगा’ ने रविवार को तालिबान के 400 कैदियों की रिहाई को मंजूरी दे दी। तालिबान आतंकियों को रिहा करने का फैसला अफगानिस्तान में करीब दो दशक से चल रहे गृहयुद्ध को खत्म करने के मकसद से शांति वार्ता की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त करेगा। इससे पहले अफगानिस्तान की सरकार करीब 5 हजार तालिबान कैदियों को रिहा कर चुकी है। बदले में तालिबान ने भी करीब 1100 सरकारी बलों, सरकारी कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के लोगों को अपनी कैद से मुक्त किया है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान की आधिकारिक भाषा पश्तो और फारसी में जारी प्रस्ताव में कहा गया कि समस्या को दूर करने के लिए शांति प्रक्रिया की शुरुआत और खून खराबे की समाप्ति के लिए लोया जिरगा ने 400 तालिबान की रिहाई को मंजूरी दी। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने राजधानी काबुल में विधानसभा बुलाई थी, जहां करीब 3,200 अफगान समुदाय के नेताओं ने सरकार को सलाह दी कि तालिबान कैदियों को मुक्त किया जाए।
विज्ञापन


लोया जिरगा मुख्य रूप से नए संविधान को अपनाने या युद्ध जैसे राष्ट्रीय या क्षेत्रीय मुद्दे को निपटाने के लिए आयोजित किया जाता है। राष्ट्रपति गनी ने लोया जिरगा के फैसले का स्वागत किया और तालिबान से युद्ध खत्म करने का आग्रह किया। वहीं, तालिबान के राजनीतिक प्रवक्ता सुहेल शाहीन ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे सकारात्मक कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालिबान ने सरकार से वार्ता शुरू करने के लिए इन कैदियों की रिहाई की शर्त रखी थी। अफगानिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व और तालिबान के बीच बातचीत अगले सप्ताह की शुरुआत में होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह बातचीत कतर में होगी, जहां तालिबान का राजनीतिक कार्यालय है।

इसके लिए अभी कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है। अफगानिस्तान के इस कदम से अमेरिका को अपने सैनिकों को वापस बुलाने और अपनी सबसे लंबी सैन्य भागीदारी को समाप्त करने के लिए और करीब ले आया है।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिका के सबसे लंबे युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं। फरवरी में अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौता हुआ था। इसका उद्देश्य अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी और शांति बहाली था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed