{"_id":"5d315afe8ebc3e6ce97ea4c8","slug":"afghanistan-kabul-university-hit-by-a-deadly-bomb-blast-two-died-and-10-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल विश्वविद्यालय के गेट पर बम धमाका, दो की मौत, 10 लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
काबुल विश्वविद्यालय के गेट पर बम धमाका, दो की मौत, 10 लोग घायल
Fri, 19 Jul 2019 02:32 PM IST
अजय सिंह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में काबुल विश्वविद्यालय के द्वार के बाहर शुक्रवार तड़के जबर्दस्त बम धमाका होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
काबुल के पुलिस प्रमुख फिरदौस फरामर्ज ने बताया कि तड़के इस धमाके के बाद दो वाहनों में आग लग गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह हमला आत्मघाती बम हमलावर ने किया या रिमोट से यह धमाका कराया गया।
विज्ञापन
इस सह शिक्षा विश्वविद्यालय के परिसर में कई छात्रावास हैं जहां विद्यार्थी गर्मियों में ठहरते हैं। एक विद्यार्थी ने बताया कि यह धमाका तब हुआ जब विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए द्वार पर इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
इलाके में गाड़ियों का आना-जाना कम था क्योंकि अफगानिस्तान में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। किसी ने भी इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। वैसे तालिबान और इस्लामिक स्टेट से संबद्धित एक संगठन काबुल में सक्रिय है।
हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ शांति वार्ता में संलग्न होने के बावजूद, तालिबान अफगानिस्तान में हिंसा जारी रखे हुए है।
इस महीने की शुरुआत में, समूह ने काबुल के वज़ी अकबर खान के इलाके पर बंदूक और बम हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें कम से कम 45 लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने कहा कि 116 नागरिक इस हमले में घायल हो गए थे।
इस हमले से पहले भी मार्च में विश्वविद्यालय के पास हुए विस्फोट में कम से कम 29 लोग मारे गए थे।