फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Ghani did not accept Bidens plan What is the secret of that 14 minute phone call on 23rd July

अफगानिस्तान: गनी ने नहीं माना बाइडन का प्लान? 23 जुलाई को 14 मिनट की फोन कॉल का क्या है राज

Wed, 01 Sep 2021 01:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Sep 2021 01:06 PM IST
सार

तालिबान जब अफगानिस्तान के जिलों पर कब्जा करते हुए काबुल की ओर बढ़ रहा था तब बाइडन ने अशरफ गनी से फोन पर बात की थी और प्रेसवार्ता करने की सलाह दी थी। 
 

विज्ञापन
Afghanistan Ghani did not accept Bidens plan What is the secret of that 14 minute phone call on 23rd July
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और अशरफ गानी की मुलाकात (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

23 जुलाई को व्हाइट हाउस से अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के पास फोन गया था। फोन के दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन थे। यह दावा है न्यूज एजेंसी रॉयटर्स का। इस दावे के मुताबिक दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच करीब 14 मिनट तक बातचीत हुई। इस 14 मिनट की बातचीत के ठीक 23 दिन बाद काबुल पर तालिबान का झंडा लग चुका था और अशरफ गनी की सरकार पलट चुकी थी। 

विज्ञापन


बाइडन ने किया था समर्थन का वादा 
रॉयटर्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच सैन्य सहायता, राजनीतिक रणनीति और तालिबान पर चर्चा हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस दौरान यह भी कहा कि अगर अशरफ गनी तालिबान के खिलाफ कोई योजना बनाते हैं तो अमेरिका उनका हर तरह से समर्थन करेगा और लड़ाई में साथ देगा। हालांकि, बातचीत से यह अंदाजा नहीं लग पाया कि दोनों राष्ट्रपतियों को इस बात की जरा सी भी भनक थी कि तालिबान इतनी जल्दी काबुल पर कब्जा कर लेगा।
विज्ञापन


तो गनी ने नहीं माना बाइडन का प्लान 
जब तालिबान काबुल की ओर आगे बढ़ रहा था और एक के बाद एक जिले पर कब्जा जमा रहा था। तब बाइडन ने गनी को सलाह दी थी कि वह अफगान नेताओं की एक प्रेसवार्ता आयोजित करें और अफगानिस्तान की धारणा को दुनिया के सामने बदलने की कोशिश करें। बाइडन ने यहां तक कहा था कि अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री जनरल बिस्मिल्ला खान मुहम्म्दी को इस योजना का वॉरियर बनाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हारे तीन लाख सैनिक 
जो बाइडन को यकीन था कि अफगानिस्तान के तीन लाख सैनिकों से 70 से 80 हजार तालिबानी मुकाबला नहीं कर सकते। बाइडन ने फोन पर यह  कहा भी था कि आपके पास एक अच्छी सेना है और वह लड़ने में सक्षम है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि अफगानिस्तान में अशरफ गनी की सरकार बनी रहे। हालांकि, इस 14 मिनट की बातचीत पर व्हाइट हाउस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed