फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan embassy has told United Nations that there are 800 Afghans in Pakistan's custody

Pakistan: पाकिस्तान की हिरासत में 800 अफगान,अनावश्यक गिरफ्तारी के आरोप; संयुक्त राष्ट्र से सहायता की अपील

Thu, 09 Jan 2025 04:39 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 09 Jan 2025 04:39 AM IST
सार

अफगानिस्तान के दूतावास ने संयुक्त राष्ट्र से मदद की अपील है। दूतावास ने कहा कि वह अफगानिस्तानियों की अनावश्यक गिरफ्तारी, घर की तलाशी और जबरन वसूली की खबरों को लेकर विशेष रूप से चिंतित है।

विज्ञापन
Afghanistan embassy has told United Nations that there are 800 Afghans in Pakistan's custody
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय - फोटो : एएनआई

विस्तार

करीब 800 अफगान नागरिकों को पाकिस्तान द्वारा हिरासत में लेने पर गहरी चिंता जताते हुए अफगानिस्तान के दूतावास ने कहा कि दस्तावेजों को लेकर अस्पष्टता के कारण ‘मनमानी हिरासत और निर्वासित करने’ के मामले सामने आए हैं। हिरासती लोगों में वैध वीजा, पंजीकरण कार्ड का प्रमाण व अफगान नागरिक कार्ड रखने वाले नागरिक भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के दूतावास ने संयुक्त राष्ट्र से मदद की अपील है। दूतावास ने कहा कि वह अफगानिस्तानियों की अनावश्यक गिरफ्तारी, घर की तलाशी और जबरन वसूली की खबरों को लेकर विशेष रूप से चिंतित है। दूतावास ने पाकिस्तान सरकार से इन चिंताओं का तत्काल समाधान करने का आग्रह किया है। पाकिस्तान ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन अफगान दूतावास ने कहा, एनओसी पाने की शर्तों पर अस्पष्टता के कारण मनमाने ढंग से हिरासत और निर्वासन के चिंताजनक मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


कई परिवार बिछड़े, कई फंसे
पाकिस्तान में अफगानिस्तान के दूतावास ने कहा, इस तरह हिरासत में लेने से महिलाओं और बच्चों सहित कई परिवार अलग हो गए हैं, जिनमें से कई अभी भी पाकिस्तान में फंसे हुए हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों को मामले के बारे में सूचित कर दिया गया है। यूएनएचसीआर से भी तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील भी की गई है। बता दें, पाकिस्तान ने 2023 से अफगानिस्तानी शरणार्थियों को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर बोझ बताते हुए उनके देश भेजने की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed