{"_id":"61499a4357a6714b026d87b6","slug":"afghanistan-crisis-taliban-remaining-cabinet-members-announced-no-any-woman-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: तालिबान ने मंत्रियों की एक और सूची की जारी, इस बार भी महिलाओं को नहीं मिली जगह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: तालिबान ने मंत्रियों की एक और सूची की जारी, इस बार भी महिलाओं को नहीं मिली जगह
Tue, 21 Sep 2021 02:09 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:09 PM IST
सार
महिलाओं को हक देने की बात कहने वाले तालिबान ने इस बार भी किसी भी महिला को इस कैबिनेट में शामिल नहीं किया है। यहां तक कि महिला के मंत्रालय को भी हटा दिया है।
विज्ञापन
तालिबान (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
अफगानिस्तान पर शासन कर रहे आतंकी संगठन 'तालिबान' ने मंत्रियों की एक और सूची जारी कर दी है। महिलाओं को हक देने की बात कहने वाले तालिबान ने इस बार भी किसी भी महिला को इस कैबिनेट में शामिल नहीं किया है। यहां तक कि महिला के मंत्रालय को भी हटा दिया है। तालिबान के इस कदम से यह साफ हो गया है कि तालिबान राज में सिर्फ मर्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, तालिबान ने यह आश्वासन जरूर दिया है कि अफगानिस्तान में लड़कियां जल्द ही स्कूल जाकर पढ़ाई कर सकेंगी लेकिन इस तरह के फैसले से लग नहीं रहा कि यह संभव भी हो सकेगा।
विज्ञापन
प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने जारी की सूची
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की। वहीं उप मंत्रियों की सूची से साफ पता चलता है कि तालिबान पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना का कोई असर नहीं है और वे समावेशिता एवं महिलाओं के अधिकारों को कायम रखने के शुरुआती वादों को नजरअंदाज करते हुए अपने कट्टरवादी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
बाद में महिलाओं को कर सकते हैं शामिल: मुजाहिद
तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा कि तालिबान ने अपने वर्तमान मंत्रिमंडल को एक अंतरिम सरकार के रूप में तैयार किया है, यह सुझाव देते हुए कि परिवर्तन अब भी संभव है।
विज्ञापन
मुजाहिद ने एक और सवाल के जवाब में कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, इसमें हजारा जैसे जातीय अल्पसंख्यकों के सदस्य शामिल किए गए हैं और महिलाओं को बाद में शामिल किया जा सकता है।