फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan crisis, Taliban orders for banning Airing Female Songs In Kandahar

संकट: कंधार में सभी रेडियो स्टेशनों को फरमान जारी, महिला गीतों के प्रसारण पर जल्द से जल्द लगाएं रोक

Sun, 29 Aug 2021 02:53 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 29 Aug 2021 02:53 PM IST
सार

अधिकारियों ने कंधार में चल रहे सभी रेडियो स्टेशनों से कहा है कि वे महिलाओं के गीतों के प्रसारण पर जल्द से जल्द रोक लगाएं। वहीं इस फरमान के बाद कई महिलाओं ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Afghanistan crisis, Taliban orders for banning Airing Female Songs  In Kandahar
अफगानी महिला (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान का अत्याचार लगातार जारी है। काबुल से लेकर कंधार तक लोग दहशत में जी रहे हैं। इस बीच अब कंधार के सरकारी अधिकारियों ने महिला विरोधी फरमान जारी किया है। दरअसल, अधिकारियों ने कंधार में चल रहे सभी रेडियो स्टेशनों से कहा है कि वे महिलाओं के गीतों के प्रसारण पर जल्द से जल्द रोक लगाएं। वहीं इस फरमान के बाद कई महिलाओं ने नाराजगी जताई है। कंधार में एक रेडियो चैनल में सामाजिक कार्यक्रमों का निर्देशन करने वाली एक युवा लड़की सना ने कहा कि वह स्थानीय सरकार के फैसले से चिंतित हैं। सना ने कहा कि सरकार हमारे अधिकारों पर हमला कर रही है। सना ने कहा कि कंधार अधिकारियों के आदेश से अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं की भूमिका प्रभावित होगी। 

विज्ञापन


इस बीच कंधार के पत्रकारों ने प्रांत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित करने से बचने के लिए सूचना और संस्कृति मंत्रालय से गुहार लगाई है। इसके अलावा कंधार में एक रिपोर्टर नसीबुल्लाह पोपल ने कहा कि हम संबंधित संगठनों से पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने और संबंधित कार्यालयों को इस तरहे के आदेश रद्द करने की अपील करते हैं। पत्रकार अब्दुलकावी हारूनी ने कहा कि कंधार के अधिकारियों का निर्णय अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है और वास्तव में यह स्वतंत्रता की आवाज को दबा रहा है। 
विज्ञापन


सूचना और संस्कृति निदेशक ने दी सफाई
इस बीच, कंधार सूचना और संस्कृति निदेशक हजरत वाली होतक ने कहा कि कंधार में कई रेडियो चैनलों में कार्यक्रम स्वीकार्य नहीं हैं और उन्होंने उन्हें अपने कार्यक्रमों में बदलाव लाने की चेतावनी दी गई थी। अन्यथा, उन्हें स्थानीय अधिकारियों द्वारा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed