फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan crisis, Taliban anas haqqani says to pakistan that we will not interfere in kashmir issue in india

अफगानिस्तान: भारत के मुद्दे पर तालिबान ने दिया पाकिस्तान को झटका, कहा- कश्मीर में हम नहीं देंगे दखल

Wed, 01 Sep 2021 11:07 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 01 Sep 2021 11:07 AM IST
सार

मंगलवार को अमेरिकी सैनिकों की पूर्ण वापसी के बाद से अफगानिस्तान में जश्न का माहौल है। तालिबानी नेताओं ने इस मौके पर 20 साल के युद्ध के अंत को चिह्नित करते हुए कई राउंड फायरिंग भी की।

विज्ञापन
Afghanistan crisis, Taliban anas haqqani says to pakistan that we will not interfere in kashmir issue in india
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मंगलवार को अमेरिकी सैनिकों की पूर्ण वापसी के बाद से अफगानिस्तान में जश्न का माहौल है। तालिबानी नेताओं ने इस मौके पर 20 साल के युद्ध के अंत को चिह्नित करते हुए कई राउंड फायरिंग भी की। इन नेताओं का कहना है कि इस विजय ने इस्लामी समूह को 2001 की तुलना में और मजबूत बना दिया है और अब हम एक नई 'समावेशी' सरकार बनाने की तैयारी शुरू करेंगे। इसके अलावा तालिबानी नेताओं ने भारत के मुद्दे पर भी जवाब दिया। निजी समाचार चैनल  सीएनएन-न्यूज18 को दिए साक्षात्कार में तालिबान के शीर्ष नेता अनस हक्कानी ने हक्कानी नेटवर्क के पाकिस्तान कनेक्शन, भारत के साथ उनके संबंधों और कश्मीर मुद्दे पर विस्तार से बात की।

विज्ञापन


हम दूसरे देशों के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते: हक्कानी
कश्मीर मसले पर पाकिस्तान के साथ आने को लेकर जब हक्कानी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि कश्मीर हमारे अधिकार क्षेत्र का हिस्सा नहीं है और हस्तक्षेप नीति के खिलाफ है। हमारी नीति के अनुसार हम दूसरे देशों के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि दूसरे भी हमारे मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। हम चाहते हैं कि सभी मामलों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए। हमारे दरवाजे सबके लिए खुले हैं। हम बाकी दुनिया के साथ अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


हम भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं: हक्कानी
हक्कानी ने कहा कि हम भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि कोई हमारे बारे में गलत सोचे। भारत ने हमारे दुश्मन की बीस साल से मदद की है लेकिन हम सब कुछ भूलकर रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में मीडिया हमारे बारे में नकारात्मक प्रचार कर रहा है: हक्कानी
हक्कानी ने कहा कि हमने बीस साल तक संघर्ष किया। हमारे बारे में बहुत सारे नकारात्मक प्रचार हैं और यह सब गलत है। हक्कानी नेटवर्क कुछ भी नहीं है। हम सबके लिए काम कर रहे हैं। दुनिया भर में और विशेष रूप से भारत में मीडिया हमारे बारे में नकारात्मक प्रचार कर रहा है। इससे माहौल खराब हो रहा है। युद्ध में कभी भी किसी पाकिस्तानी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया था। ये आरोप गलत और निराधार हैं।

हम चाहते हैं भारत के साथ पूरी दुनिया हमारा समर्थन करे: हक्कानी
हक्कानी ने कहा कि हम आने वाले दिनों में सभी नीतियों को स्पष्ट करेंगे। हम अफगानिस्तान के लोगों के लिए हर संभव मदद चाहते हैं। हम चाहते हैं कि न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया आएं और हमारा समर्थन करें।


अफगानिस्तान में हर कोई सुरक्षित: हक्कानी
हक्कानी से जब पूछा गया कि अफगानिस्तान में कई भारतीय हिंदु और सिख फंसे हुए हैं क्या वे सुरक्षित हैं? तो इसके जवाब में हक्कानी ने कहा कि मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि अफगानिस्तान में हर कोई सुरक्षित है। शुरू में कुछ घबराहट और डर था, लेकिन अब चीजें ठीक हो गई हैं और लोग खुश हैं। अफगान सिख और हिंदू अफगानिस्तान के किसी भी अन्य समुदाय की तरह हैं और वे खुशी से रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed