फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan crisis, 350 Taliban terrorists killed by Panjshir fighters, 40 were taken hostage

नॉर्दन एलायंस का दावा: पंजशीर पर हमला करने आए 350 तालिबानी आतंकी ढेर, 40 को बनाया बंधक

Wed, 01 Sep 2021 01:45 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 01 Sep 2021 01:45 PM IST
सार

नॉर्दन एलायंस ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर दावा किया है कि खावक इलाके में बीती रात हमला करने आए तालिबान के करीब 350 लड़ाकों को पंजशीर विद्रोहियों द्वारा ढेर कर दिया गया है, जबकि 40 से अधिक को बंधक बना लिया है।

विज्ञापन
Afghanistan crisis, 350 Taliban terrorists killed by Panjshir fighters, 40 were taken hostage
तालिबान(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की पूर्ण वापसी के बावजूद भी तालिबानी आतंकियों के लिए पंजशीर को जीतना मुश्किल हो रहा है। इस क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए सैंकड़ों की संख्या में तालिबानी लड़ाके को भेजा रहा है, लेकिन आतंकियों को यह दांव उल्टा पड़ रहा है। इन सब के बीच नॉर्दन एलायंस ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर दावा किया है कि खावक इलाके में बीती रात हमला करने आए तालिबान के करीब 350 लड़ाकों को एनआरएफ द्वारा ढेर कर दिया गया है, जबकि 40 से अधिक को बंधक बना लिया है।  इस दौरान एनआरएफ ने कई अमेरिकी वाहन और हथियार भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले मंगलवार रात को भी तालिबान ने पंजशीर में घुसने की कोशिश की, जहां उसका मुकाबला नॉर्दन एलायंस के लड़ाकों से हुआ और दोनों गुटों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। वहीं स्थानीय पत्रकार नातिक मालिकजादा ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि अफगानिस्तान के पंजशीर स्थित गुलबहार इलाके में तालिबान लड़ाकों और  नॉर्दन  एलायंस के बीच झड़प हुई। जिसमें कई तालिबानी लड़ाके को बंधक बना लिया गया।




सोमवार रात को भी हुई थी मुठभेड़
वहीं सोमवार रात को भी नेशनल रजिस्टेंस फोर्स (एनआरएफ) के लड़ाकों ने तालिबानी आतंकियों को मार गिराने दावा किया। उन्होंने दावा किया कि मुठभेड़ में सात आतंकी मारे हैं, खुद उनके दो जवान भी घायल हुए हैं। अहमद मसूद के नेतृत्व में तालिबान के सामने हथियार उठा चुके पंजशीर के लड़ाकों ने इससे पहले भी 100 से अधिक तालिबानियों को घेर कर मारने दावा किया था। ताजा मुठभेड़ बातचीत के दौरान घोषित युद्ध विराम के बीच हुई। कई राउंड की बातचीत किसी मुकाम पर नहीं पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed