फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: Bus and Oil tanker Accident at Herat-Kandahar highway, 21 people died

Afghanistan: बस और तेल टैंकर के बीच भीषण टक्कर; 21 लोगों की मौत; हेरात-कंधार राजमार्ग पर हुआ हादसा

Sun, 17 Mar 2024 07:39 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 07:39 PM IST
सार

अफगानिस्तान में बस और तेल टैंकर के बीच भीषण टक्कर हुई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Afghanistan: Bus and Oil tanker Accident at Herat-Kandahar highway, 21 people died
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अफगानिस्तान के हेलमंद में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हेरात-कंधार राजमार्ग पर रविवार सुबह बस और तेल टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 से अधिक लोग घायल हैं। हादसे घायल लोगों में से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


हेलमंद प्रांत के सूचना और संस्कृति निदेशालय ने कहा कि यह घटना रविवार सुबह हेलमंद प्रांत के ग्रिश्क जिले के यखचल में हुई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना एक बस के मोटरसाइकिल से टकराने और फिर तेल से भरे टैंकर से टक्कर के कारण हुई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। 
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 16 यात्रियों, मोटर साइकिल पर सवार 2 लोग और टैंकर में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि घायलों को तुरंत ग्रिश्क जिले और हेलमंद स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में यातायात संबंधी घटनाओं में देश के कई प्रांतों में बढ़ोतरी देखी गई है। लोगों के मुताबिक, अफगानिस्तान में यातायात घटनाओं के पीछे जर्जर सड़कें, लापरवाही और अत्यधिक गति जैसे कारकों को कारणों के रूप में पहचाना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed