{"_id":"5b694bfa4f1c1be2588b576b","slug":"afghanistan-4-soldiers-and-4-local-women-died-in-taliban-attack-in-kabul","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: तालिबान के हमले में सेना के चार जवान सहित चार महिलाओं की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: तालिबान के हमले में सेना के चार जवान सहित चार महिलाओं की मौत
काबुल, भाषा
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी फराह प्रांत में एक सैन्य जांच चौकी पर हमला कर दिया है। इसमें चार जवान मारे गये हैं जबकि छह घायल हुए हैं। इस बात की जानकारी अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद नासेर मेहरी ने कहा कि बाला बुलुक जिले में हमला सोमवार देर रात शुरू हुआ था जो कि मंगलवार सुबह तक जारी रहा।
विज्ञापन
मेहरी ने बताया कि अफगान वायु सेना को मदद के लिए बुलाया गया है और वायु सेना के हवाई हमलों में 19 तालिबानी लड़ाके भी मारे गये। साथ ही 30 घायल हो गये हैं। एक अन्य घटना में पूर्वी प्रांत में सेना और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ में चार महिलाएं मारी गयी और चार बच्चे घायल हो गये।
विज्ञापन
प्रांतीय परिषद के सदस्य हसीबुल्लाह स्तानिकजई ने बताया कि प्रांत की राजधानी पुली अलीम के निकट सोमवार दोपहर में मुठभेड़ हुई थी। हमले को लेकर तालिबान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। जिसने हाल के महीनों में अफगानिस्तान में अपने हमले तेज कर दिए हैं।