फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   afghan women is protesting against taliban on afghanistan roads

अफगानिस्तान: बेखौफ महिलाएं तालिबान से ले रहीं सीधी टक्कर, लंबी लड़ाई के लिए तैयार

Fri, 10 Sep 2021 05:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 05:44 AM IST
सार

अफगानिस्तान की सड़कों पर तालिबान और महिलाओं की सीधी टक्कर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें महिलाएं बेखौफ होकर नारेबाजी कर रही हैं और कह रही हैं कि अफगानिस्तान की महिलाएं अमर रहेंगी।

विज्ञापन
afghan women is protesting against taliban on afghanistan roads
विरोध करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा पुरूष प्रधान सरकार की घोषणा के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतर गई हैं। महिलाओं को अपने खिलाफ खड़ा देख बौखलाए तालिबान ने बुधवार को विरोध कर रही महिलाओं को बेशर्मी के साथ कोड़े और डंडे मारकर सड़कों से खदेड़ दिया।

विज्ञापन


एक महिला हाथ में तख्ती लिए हुए दिख रही है जिसपर लिखा है ‘कोई सरकार सत्ता में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को दरकिनार नहीं कर सकती है’। महिलाएं कह रही हैं कि अपने हक और आजादी के लिए वे तालिबान के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकती हैं। 
विज्ञापन


महिलाओं को धमकी, घर में रहो
तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने बताया कि तालिबानी आतंकियों ने महिलाओं को बेरहमी से कोड़े और डंडों से पीटा। इसके बाद उसके लड़ाके घर में रहने की धमकी दे रहे थे। महिला का कहना था कि तालिबान अपने वादे पर खरा नहीं उतरा है, जबकि उसने कहा था कि सरकार में महिलाओं को भी भागीदारी का मौका मिलेगा, उनके अधिकारों को सुरक्षित रखा जाएगा जबकि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे...
प्रदर्शन में शामिल दिबा फराहमंद ने कहा कि हम पहले की महिलाएं नहीं हैं। हमें अपना अधिकार चाहिए। हमारे साथ आज हिंसा हुई है लेकिन हम अपने अधिकारों को पाने के लिए तालिबान से लड़ाई जारी रखेंगे। तालिबान इतनी आसानी से हमारी आवाज और अधिकारियों को नहीं दबा सकता है। महिलाएं अपना हक किसी हाल में नहीं छोडेंगी। चाहें इसके लिए हमें जितनी भी लंबी लड़ाई लड़नी पड़े।


तालिबान ने पत्रकारों को कोड़े से मारा
काबुल में तालिबान के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाओं से बात कर रहे कुछ पत्रकारों के साथ भी तालिबान ने मारपीट की है। अफगानिस्तान के समाचार पत्र एतिलात रोज ने पुष्टि की है कि तालिबान ने उनके दो पत्रकारों नेमातुल्लाह नकदी और ताकी दरयाबी के साथ क्रूर व्यवहार किया है। दोनों पत्रकारों को कोड़े मारे गए हैं जिसके निशान उनके शरीर पर हैं। वहीं एक पत्रकार के चेहरे पर भी गंभीर चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed