{"_id":"613a77233939ca7bef697f80","slug":"afghan-women-is-protesting-against-taliban-on-afghanistan-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: बेखौफ महिलाएं तालिबान से ले रहीं सीधी टक्कर, लंबी लड़ाई के लिए तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: बेखौफ महिलाएं तालिबान से ले रहीं सीधी टक्कर, लंबी लड़ाई के लिए तैयार
Fri, 10 Sep 2021 05:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 10 Sep 2021 05:44 AM IST
सार
अफगानिस्तान की सड़कों पर तालिबान और महिलाओं की सीधी टक्कर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें महिलाएं बेखौफ होकर नारेबाजी कर रही हैं और कह रही हैं कि अफगानिस्तान की महिलाएं अमर रहेंगी।
विज्ञापन
विरोध करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा पुरूष प्रधान सरकार की घोषणा के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतर गई हैं। महिलाओं को अपने खिलाफ खड़ा देख बौखलाए तालिबान ने बुधवार को विरोध कर रही महिलाओं को बेशर्मी के साथ कोड़े और डंडे मारकर सड़कों से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
एक महिला हाथ में तख्ती लिए हुए दिख रही है जिसपर लिखा है ‘कोई सरकार सत्ता में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को दरकिनार नहीं कर सकती है’। महिलाएं कह रही हैं कि अपने हक और आजादी के लिए वे तालिबान के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकती हैं।
विज्ञापन
महिलाओं को धमकी, घर में रहो
तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने बताया कि तालिबानी आतंकियों ने महिलाओं को बेरहमी से कोड़े और डंडों से पीटा। इसके बाद उसके लड़ाके घर में रहने की धमकी दे रहे थे। महिला का कहना था कि तालिबान अपने वादे पर खरा नहीं उतरा है, जबकि उसने कहा था कि सरकार में महिलाओं को भी भागीदारी का मौका मिलेगा, उनके अधिकारों को सुरक्षित रखा जाएगा जबकि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे...
प्रदर्शन में शामिल दिबा फराहमंद ने कहा कि हम पहले की महिलाएं नहीं हैं। हमें अपना अधिकार चाहिए। हमारे साथ आज हिंसा हुई है लेकिन हम अपने अधिकारों को पाने के लिए तालिबान से लड़ाई जारी रखेंगे। तालिबान इतनी आसानी से हमारी आवाज और अधिकारियों को नहीं दबा सकता है। महिलाएं अपना हक किसी हाल में नहीं छोडेंगी। चाहें इसके लिए हमें जितनी भी लंबी लड़ाई लड़नी पड़े।
तालिबान ने पत्रकारों को कोड़े से मारा
काबुल में तालिबान के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाओं से बात कर रहे कुछ पत्रकारों के साथ भी तालिबान ने मारपीट की है। अफगानिस्तान के समाचार पत्र एतिलात रोज ने पुष्टि की है कि तालिबान ने उनके दो पत्रकारों नेमातुल्लाह नकदी और ताकी दरयाबी के साथ क्रूर व्यवहार किया है। दोनों पत्रकारों को कोड़े मारे गए हैं जिसके निशान उनके शरीर पर हैं। वहीं एक पत्रकार के चेहरे पर भी गंभीर चोट लगी है।