फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghan translator Aman Khalili left Afghanistan who saved Joe Biden in 2008

अफगानिस्तान: बाइडन की जान बचा चुके दुभाषिए अमन खलीली ने छोड़ा देश, पाकिस्तान में शुरू की नई पारी

Tue, 12 Oct 2021 09:51 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 12 Oct 2021 09:51 PM IST
सार

15 अगस्त को अफगानिस्तान पर कब्जा जमा चुके तालिबान ने अमेरिकी फौज की मदद करने वाले दुभाषियों से बदला लेना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Afghan translator Aman Khalili left Afghanistan who saved Joe Biden in 2008
काबुल में तालिबानी लड़ाके - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन साल 2008 में सांसद रहते वक्त जब अमेरिकी सेना के हेलिकाप्टर में बैठे थे तब एक बर्फीले तूफान के कारण उन्हें वहीं घाटी में उतरना पड़ा था। यह घाटी सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील थी और तब एक अफगानिस्तानी दुभाषिए अमन खलीली ने सभी अमेरिकी सांसदों की सुरक्षित वापसी में मदद की। लेकिन अब उसी अमन खलीली को अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ना पड़ा है।

विज्ञापन


अमेरिकी सेना की मदद करने वाले अफगान नागरिकों के खिलाफ तालिबान कदम उठाने लगा है। इसी के चलते अमन खलीली भी वीजा से जुड़ी समस्याएं सुलझाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अब दो माह बाद वे अपने परिवार समेत अफगानिस्तान से निकलने में सफल हो पाए हैं। अब वह पाकिस्तान में अपनी नई यात्रा शुरू कर चुके हैं। उन्होंने तालिबान शासन में रहने के बजाय अपना देश सही समय पर छोड़ना उचित समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed