{"_id":"5cc35db7bdec220777252018","slug":"afghan-mps-swear-oath-after-six-months-of-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के छह माह बाद अफगान सांसदों ने ली शपथ, 33 सीटों के परिणाम अभी बाकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मतदान के छह माह बाद अफगान सांसदों ने ली शपथ, 33 सीटों के परिणाम अभी बाकी
Sat, 27 Apr 2019 01:06 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव होने के छह महीने बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शुक्रवार को संसद की कार्यवाही को आधिकारिक रूप से हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर चुने गए सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ। पिछले साल 20 अक्टूबर को हुए संसदीय चुनाव में देशभर के कई हिस्सों में बम धमाके व मतदान केंद्रों पर हमले हुए थे।
विज्ञापन
धांधली, अनियमितता, और तकनीकी दिक्कतों के आरोपों के बीच अब भी केंद्रीय काबुल प्रांत की 33 सीटों के लिए परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं। गनी ने इस अवसर पर कहा, आज संसद में नए सदस्यों में से अधिकांश शिक्षित व युवा पीढ़ी से हैं, जो महिला व मानव अधिकारों की रक्षा करेंगे। उन्होंने चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारियों पर आरोप लगाया कि संसद के देर से चालू होने के पीछे उनकी अक्षमता है।
विज्ञापन