{"_id":"5fb13ae3b36998011d55c335","slug":"afghan-interior-minister-claims-security-forces-killed-60-taliban-commanders","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: मंत्री का दावा, सुरक्षाबालों ने 60 तालिबानी कमांडरों को मार गिराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: मंत्री का दावा, सुरक्षाबालों ने 60 तालिबानी कमांडरों को मार गिराया
Sun, 15 Nov 2020 08:06 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंधार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंधार
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 15 Nov 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान सुरक्षाबल
- फोटो : social media
अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों को तालिबान के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। देश के गृहमंत्री ने दावा करते हुए कहा है कि हाल ही में हुई मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने दक्षिणी हेलमंड और कंधार प्रांत में तालिबान के करीब 60 प्रमुख कमांडरों को मार गिराया है।
विज्ञापन
More than 60 key Taliban commanders have been killed in recent clashes with security forces in Afghanistan's southern Helmand and Kandahar provinces, says Ministry of Interior:
विज्ञापन
Pajhwok Afghan News — ANI (@ANI) November 15, 2020
काबुल के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार, हेलमंद क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 152 पाकिस्तानी लड़ाके भी मारे गए हैं। मंत्रालय ने रविवार को मुठभेड़ में मारे गए कमांडरों की सूची जारी की, जिसके अनुसार उनमें से 20 हेलमंद के विभिन्न हिस्सों से संबंधित थे और 45 से 100 लोगों के समूह का संचालन करते थे।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि मारे गए 10 कमांडर उरुजगन, कंधार और गजनी के थे और हेलमंड में लड़ाई में मदद करने के लिए आए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कंधार के भी चालीस कमांडर मारे गए हैं।