{"_id":"60f0cfc68ebc3ed3710db9d7","slug":"afghan-army-has-withdrawn-the-borders-with-pakistan-from-the-possession-of-the-taliban","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा: अफगानिस्तान ने तालिबान से वापस छीनी पाकिस्तान से लगती सीमाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दावा: अफगानिस्तान ने तालिबान से वापस छीनी पाकिस्तान से लगती सीमाएं
Fri, 16 Jul 2021 05:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 16 Jul 2021 05:46 AM IST
सार
अफगानिस्तान सरकार के एक अधिकारी ने कहा, हमारे सैनिकों ने बुधवार रात ही कुछ घंटों के भीतर इस क्षेत्र के मुख्य बाजार, कस्टम के दफ्तर और अन्य सरकारी संस्थानों को तालिबान के कब्जे से वापस ले लिया है।
विज्ञापन
अफगान सुरक्षा बल
- फोटो : social media
विस्तार
अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान से लगती सीमाएं तालिबान के कब्जे से वापस ले ली हैं। हालांकि तालिबान ने अफगानिस्तान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के इस दावे को खारिज कर दिया। तालिबान ने कहा, उसने बुधवार को जो सीमाएं हथियाई थीं उन पर अब भी उसका ही कब्जा है।
विज्ञापन
तालिबान के लड़ाकों ने स्पिन बोलडक चमन सीमा पर बुधवार को कब्जा कर लिया था। यह पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान की दूसरा सबसे महत्वपूर्ण सीमा है और यहीं से काबुल सरकार को सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान सरकार के एक अधिकारी ने कहा, हमारे सैनिकों ने बुधवार रात ही कुछ घंटों के भीतर इस क्षेत्र के मुख्य बाजार, कस्टम के दफ्तर और अन्य सरकारी संस्थानों को तालिबान के कब्जे से वापस ले लिया है।
विज्ञापन
नागरिकों को कम से कम नुकसान होने के इरादे से मोर्चे में जुटे सैनिकों ने इस पूरे इलाके से तालिबान के लड़ाकों को हटाने का अभियान चलाया। वहीं तालिबान के प्रवक्ता जबीहउल्लाह मुजाहिद ने कहा, सीमा की चौकियां हमारे लड़ाकों के कब्जे में हैं।