{"_id":"635370e577f5f062596d0ffa","slug":"aerolineas-argentinas-flight-turbulence-passengers-injured-after-not-wearing-safety-belts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में मची अफरातफरी: उड़ान के दौरान विमान में 12 यात्री घायल, महिला की टूटी नाक; जानें क्या है मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हवा में मची अफरातफरी: उड़ान के दौरान विमान में 12 यात्री घायल, महिला की टूटी नाक; जानें क्या है मामला
Sat, 22 Oct 2022 10:23 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:23 AM IST
सार
एयरोलाइन्स अर्जेंटीना की फ्लाइट R1133 ने 18 अक्तूबर को मैड्रिड से ब्यूनस आयर्स के लिए आठ बजे उड़ान भरी थी। रास्ते में यात्रियों द्वारा सुरक्षा बेल्ट न लगाने के कारण फ्लाइट में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विमान में घायल महिला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेन के मैड्रिड से ब्यूनस आयर्स जा रही फ्लाइट में उड़ान के दौरान अफरातफरी मच गई। इस दौरान 12 लोग घायल हो गए तो वहीं एक महिला को गंभीर चोट आई और उनकी नाक टूट गई। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एयरोलाइन्स अर्जेंटीना की फ्लाइट R1133 ने 18 अक्तूबर को मैड्रिड से ब्यूनस आयर्स के लिए आठ बजे उड़ान भरी थी। रास्ते में यात्रियों द्वारा सुरक्षा बेल्ट न लगाने के कारण फ्लाइट में अफरातफरी मच गई। विमान के हवा में होने के दौरान कई यात्री छत से टकरा गए, जिससे उनको काफी चोट आईं।
विज्ञापन
यात्रियों का आरोप बेल्ट लगाने के लिए नहीं कहा गया
एक यात्री ने ट्विटर पर किए गए एक पोस्ट में आरोप लगाया कि उड़ान के दौरान हमें सुरक्षा बेल्ट लगाने के लिए नहीं कहा गया था। यहां तक कि एयरहॉस्टेस भी जमीन पर गिर गईं थीं। यात्री ने कहा, उड़ान के आखिरी सात घंटे हमारे लिए बुरे सपने की तरह थे।
विज्ञापन
विमान कंपनी ने किया खंडन
वहीं एयरोलाइन्स अर्जेंटीना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ब्यूनस आयर्स में विमान के उतरने के बाद घायलों का उपचार किया गया। तीन लोगों को सघन जांच के लिए भर्ती किया गया, वहीं नौ लोगों को प्राथमि उपचार दिया गया। कंपनी की ओर से बताया गया कि चालक दल द्वारा सुरक्षा बेल्ट लगाने की घोषणा की गई थी और इसके लिए चेतावनी लाइट्स भी जारी की गईं थीं।