फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Advocate in protest against Pak army in Pervez Musharraf death sentence

मुशर्रफ को फांसी मामले में सेना और अदालत आमने-सामने, आर्मी के विरोध में उतरे वकील

Sat, 21 Dec 2019 02:16 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 21 Dec 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
Advocate in protest against Pak army in Pervez Musharraf death sentence
परवेज मुशर्रफ (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

पाकिस्तान में विशेष अदालत ने देशद्रोह मामले में पूर्व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ को सजा-ए-मौत सुनाई, लेकिन पाक सेना ने इस फैसले की आलोचना की। पाकिस्तानी बार काउंसिल (पीबीसी) इसके विरोध में उतर आई है। काउंसिल से जुड़े वकीलों ने कहा है कि यह स्पष्ट रूप से कानून और संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है। इस मामले में सेना और अदालत आमने-सामने आ गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि तीन सदस्यों वाली विशेष अदालत ने 76 वर्षीय मुशर्रफ को मृत्युदंड दिया था जिसका पाक सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने विरोध किया था। अब सेना और अदालत एक-दूसरे के विरोध पर उतर चुके हैं। सेना ने अदालती फैसले को मानवीय, धार्मिक और सभ्यतागत मूल्यों के विरुद्ध बताया। 
विज्ञापन


पाक बार काउंसिल ने इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि हम इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक के उस बयान को खारिज करते हैं जिसमें विशेष अदालत के फैसले की आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना का बयान अदालत की अवमानना
पाकिस्तान बार काउंसिल (पीबीसी) ने कहा, हम इस बात पर दृढ़ हैं कि महानिदेशक के बयान से सांविधानिक प्रावधानों का उल्लंघन होता है जो अदालत की अवमानना है। बार काउंसिल के मुताबिक यदि फैसले में कुछ खामियां हैं तो उचित न्यायिक मंच पर इसे चुनौती दी जा सकती थी।

नवाज शरीफ को गंभीर हृदय रोग
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ गंभीर हृदय रोग से जूझ रहे हैं। लंदन में इलाज करा रहे नवाज की इस बीमारी का पता चला है। उनका स्कैन कराया जाएगा। नवाज के निजी चिकित्सक ने यह बात कही। डॉ. अदनान खान ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री नवाज की लंदन के रॉयल ब्रॉम्पटन एंड हेरफील्ड हॉस्पिटल में कार्डियोवैस्कुलर जांच की गई। वह जटिल कोरोनरी आर्टरी/इस्केमिक हृदय रोग से ग्रसित हैं।’ 


नवाज अपनी हृदय और हेमटोलॉजी जटिलताओं के लिए कई परीक्षणों से गुजर रहे हैं, क्योंकि डॉक्टर उनकी कम प्लेटलेट्स काउंट के कारण के इलाज में जुटे हैं। कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद पिछले महीने 19 नवंबर को नवाज लंदन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed