फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Adult Star Sophia Leone Dies At 26, Was Found Unresponsive At Home

Sophia Leone: 26 साल की उम्र में एडल्ट स्टार सोफिया लियोन का निधन, अपार्टमेंट में मिली थीं बेहोश

Sun, 10 Mar 2024 11:11 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 10 Mar 2024 11:11 AM IST
सार

सोफिया 18 साल की उम्र में ही एडल्ड इंडस्ट्री में आ गई थीं। उनका जन्म अमेरिका के मियामी में 10 जून 1997 में हुआ था। वह घूमने की बहुत ज्यादा शौकीन थीं।

विज्ञापन
Adult Star Sophia Leone Dies At 26, Was Found Unresponsive At Home
एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोन का निधन हो गया है। 26 साल की सोफिया इस महीने की शुरुआत में अपने अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं। सौतेले पिता माइक रोमेरो ने उनके निधन की पुष्टि की है। फिलहाल मौत का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एडल्ट स्टार की मौत के बाद उठे सवाल
काफी समय से एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से निधन की खबरें सामने आ रही हैं। जनवरी में थैना फील्ड्स अपने घर में मृत पाई गईं और फरवरी में 36 साल की कैग्नी लिन कार्टर ने आत्महत्या कर ली थी। अब एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोन का निधन हो गया है। सोफिया की मौत के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एडल्ट फिल्म स्टार्स कम उम्र में ही अचानक से क्यों मर रहे हैं? पिछले तीन महीने में ये तीसरा मामला है जब किसी एडल्ट स्टार की मौत हुई है।
विज्ञापन


अपार्टमेंट में मिली थीं बेहोश
सौतेले पिता ने गोफंडमी पर उनके मेमोरियल के लिए पैसे की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोफिया एक मार्च को अपने अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच कर रही
रोमेरो ने कहा, 'उसकी मां और परिवार की ओर से मुझे हमारी सोफिया के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। सोफिया की अचानक मौत ने परिवार और दोस्तों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है।' उन्होंने यह भी बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।


बता दें, सोफिया 18 साल की उम्र में ही एडल्ड इंडस्ट्री में आ गई थीं। उनका जन्म अमेरिका के मियामी में 10 जून 1997 में हुआ था। वह घूमने की बहुत ज्यादा शौकीन थीं और हमेशा अपने आसपास के सभी लोगों को खुश रखती थीं। वह  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed