फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ADB Pakistan finalise USD 305 million emergency COVID 19 loan

एडीबी से पाकिस्तान को मिलेगी 30.5 करोड़ डॉलर की आपात ऋण सहायता, एक दिन में 40 लोगों की कोरोना से मौत

Wed, 06 May 2020 05:16 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 06 May 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
ADB Pakistan finalise USD 305 million emergency COVID 19 loan
इमरान खान - फोटो : social media

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 40 लोगों की जान चली गई और 1,049 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पंजाब प्रांत में कोरोना वायरस के 8,420 मामले हैं। वहीं दूसरी ओर खराब अर्थव्यवस्था से जूझ रहे पाकिस्तान को एशियन डेवलपमेंट बैंक ने कोरोना सहायता ऋण देने का फैसला किया है। बैंक से चिकित्सा उपकरण खरीदने और गरीब महिलाओं की मदद के लिए 30.5 करोड़ डॉलर के बराबर आपातकालीन कोविड-19 ऋण सहायता की बात तय हुई है।

विज्ञापन


‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून‘ की रिपोर्ट के अनुसार यह कर्ज पाकिस्तान को चिकित्सा उपकरण खरीदने और गरीब महिलाओं को नकद सहायता देने के लिए मंजूर किया जा रहा है। पाकिस्तान को पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से 1.39 अरब डॉलर का आपात ऋण और विश्वबैंक से मौजूदा हालात में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए 20 करोड़ डॉलर की सहायता मिली थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के योजना आयोग के उपाध्यक्ष जहांजेब खान ने अखबार से कहा कि सरकार को एडीबी से कर्ज की जरूरत इसलिए थी, क्योंकि वह उन लोगों को मदद देने के रास्ते सोच रही है जो कोरोना वायरस से सीधे प्रभावित हुए हैं लेकिन वे अब तक किसी सरकारी सहायता के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं। पाकिस्तान ने मार्च में एडीबी को ऋण के लिए अनुरोध भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर आईएमएफ ऋण पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ावा देने के लिए था, लेकिन विश्व बैंक की सहायता स्वास्थ्य क्षेत्र में तैयारियों और आपातकालीन स्थितियों पर काबू पाने के लिए मिला। 10 अप्रैल, 2020 को पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार चार महीने के निचले स्तर 10.97 अरब अमरीकी डॉलर पर आ गया था।

पाक में एक दिन में रिकॉर्ड 40 लोगों की कोरोना से मौत
पाकिस्तान में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 40 लोगों की जान चली गई और 1,049 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पंजाब प्रांत में कोरोना वायरस के 8,420 मामले हैं। इसके बाद सिंध में कोविड-19 के 8,189 मामले, खैबर-पख्तूनख्वा में 3,499 मामले, बलूचिस्तान में 1,495, इस्लामाबाद में 485, गिलगित-बाल्टिस्तान में 386 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 76 मामले हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से रिकॉर्ड 40 लोगों की मौत हुई हैं। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 526 हो गई है। देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,049 मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमितों की तादाद बढ़कर 22,413 हो गई है। देश में अब तक 6,217 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।


पाकिस्तान में अब तक 232,582 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से पिछले 24 घंटे में 10,178 नमूनों का परीक्षण किया गया है। मृतकों की संख्या में इजाफे के बावजूद संघीय सरकार लॉकडाउन में रियायत देने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को आहिस्ता आहिस्ता हटाया जाएगा, क्योंकि पाकिस्तान बेमियादी बंद सहन नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed