फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Activist Munir Mengal says Baloch people are victims of atrocities by Pakistani Military and terror groups

कार्यकर्ता का दावा: पाकिस्तानी सेना और आतंकी गुटों के अत्याचारों के शिकार हो रहे हैं बलूचिस्तान के निवासी

Fri, 11 Feb 2022 03:49 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 11 Feb 2022 03:49 PM IST
सार

बलूचिस्तान प्रांत तभी से अस्थिर बना हुआ है जब से चीन ने इस क्षेत्र में प्रवेश किया है और ग्वादर में बंदरगाह का निर्माण शुरू किया है। बंदरगाह निर्माण की शर्तों के अनुसार चीन को 40 वर्षों के लिए वहां उत्पन्न होने वाले राजस्व का 90 फीसदी हिस्सा प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Activist Munir Mengal says Baloch people are victims of atrocities by Pakistani Military and terror groups
Pakistan Flag - फोटो : unsplash

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और बलूच गोरिल्ला लड़ाकों के बीच हिंसक सघर्षों के बीच एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने दावा किया है कि सेना और आतंकी संगठन क्षेत्रम में स्थानीय लोगों को दबा रहे हैं। निर्वासन में रह रहे बलूच राजनीतिक कार्यकर्ता मनीर मेंगल का कहना है कि पाकिस्तान बलूच लोगों के बीच अपने भरोसे को खो रहा है और प्रतिरोध बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


मुनीर ने कहा, 'यहां पर एक तो सेना का शासन है और दूसरा आतंकी संगठनों का शासन है, जो पाकिस्तान की संपत्तियों की तरह हैं। पाकिस्तान राज्य बलूचिस्तान में गहराई से घुसने के उद्देश्य से बलूच राष्ट्रवादियों को खत्म करने के लिए इन आतंकवादी संगठनों का इस्तेमाल कर रहा है। बलूचिस्तान में अधिकारों के हनन के संबंध में न्यायपालिका और पुलिस, सभी संस्थान अप्रासंगिक हैं।
विज्ञापन


हाल ही में नौशकी और पंजगुर इलाकों में बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के फ्रंटियर कॉर्प्स कैंप पर हमला किया थे। इसमें कम से कम नौ सैनिक और 20 आतंकवादी मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। इससे पहले बलूचिस्तान के केच में हुए बीएलएफ के एक हमले में कम से कम 10 पाकिस्तानी सैनिकों की जान गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूच वाइस एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीर ने कहा कि बलूचिस्तान में लोगों के पास कोई अधिकार नहीं है। समृद्ध खनिज भंडार होने के बावजूद इस क्षेत्र में अत्यधिक गरीबी है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के अंदर के लोग मार्शल लॉ के तहत रह रहे हैं जहां सेना जो करना चाहती है वह करती है। वह लोगों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। वह लोगों का अपहरण और उनकी हत्या कर रहे हैं।


मनीर ने कहा, 'दुर्भाग्य से पिछले कुछ सप्ताहों से हमें बलूचिस्तान से जो भी सुनने को मिला है, यहां न तो स्थानीय मीडिया को और न ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया को जाने की अनुमति दी जा रही है।' मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान बलूच लड़ाकों का सामना करने के लिए पाकिस्तान ने अपनी वायु सेना का इस्तेमाल किया है। उन्होंने बलूचिस्तान के मुद्दों को संबोधित करने में सरकार को नाकाम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed