{"_id":"5c3c9c32bdec2273a67c8c40","slug":"accused-of-touching-woman-wrongly-on-employee-of-pak-high-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी पर महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप, मांगी माफी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी पर महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप, मांगी माफी
Mon, 14 Jan 2019 07:56 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 14 Jan 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Sexual Assault
पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारी पर एक महिला को बाजार में कथित तौर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगा है। रविवार को उस कर्मचारी को दिल्ली के सरोजिनी नगर थाना लाया गया। हालांकि कर्मचारी ने महिला के आरोपों से इंकार किया है। पुलिस के अनुसार कर्मचारी द्वारा माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
महिला के अनुसार उस कर्मचारी ने उसे बाजार में गलत तरीके से छुआ था। इधर, कर्मचारी का कहना है कि बाजार में भारी भीड़ होने की वजह से गलती से उसका हाथ महिला को छू गया था। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी ने महिला से माफी मांग ली जिसके बाद मामला सुलझ गया है। पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लिये जाने की खबरों को खारिज किया है।
विज्ञापन
इस बीच इस्लामाबाद में पाकिस्तानी मीडिया ने विदेशी कार्यालय के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से दावा किया कि भारतीय अधिकारियों ने कर्मचारी को गिरफ्तार किया था और पाकिस्तान द्वारा यह मामला उठाए जाने के बाद उसे रिहा किया गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि जब यह मामला भारत के साथ उठाया गया तो रिहा करने से पहले कर्मचारी को एक कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। समाचारपत्र डॉन ने अधिकारी के हवाले से कहा कि पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों पर वियना संधि के उल्लंघन का कड़ा विरोध किया और उसे जवाब देने का अधिकार है।