फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Accused of misleading users about the use of personal information case filed on google in australia

ऑस्ट्रेलिया: गूगल पर निजी जानकारियों के उपयोग को लेकर यूजर्स को भ्रमित करने का आरोप, मामला दर्ज

Tue, 28 Jul 2020 07:01 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of misleading users about the use of personal information case filed on google in australia
गूगल - फोटो : Social media

ऑस्ट्रेलिया के उपभोक्ता अधिकार विनियामक ने नागरिकों के निजता के अधिकार के उल्लंघन के आरोप में गूगल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। विनियामक का कहना है कि गूगल ने उपभोक्ताओं को उनकी निजी जानकारी के उपयोग को लेकर भ्रमित किया है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग ने सोमवार को संघीय अदालत में मामला दाखिल किया। आयोग का आरोप है कि कैलिफोर्निया की इस कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया के करोड़ों नागरिकों को भ्रमित करके उनकी निजी जानकारियों के उपयोग के लिए उनसे अनुमति प्राप्त की। निजी जानकारियों के उपयोग का दायरा बढ़ाया, जिसका इस्तेमाल वह विज्ञापन दाताओं के लिए करता है। 
विज्ञापन


गूगल पर यह आरोप 2016 में उसके गूगल के खाताधारकों की निजी जानकारियों को उनकी गैर-गूगल साइटों पर इस्तेमाल की जाने वाली जानकारियों को मिलाने से हैं। ये गैर-गूगल साइट गूगल तकनीक का इस्तेमाल करती हैं। इन्हें पहले डबलक्लिक के नाम से जाना जाता था। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष रॉड सिम्स ने कहा, गूगल ने लोगों से उनकी सहमति स्पष्ट तरीके से नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में आयोग का किया सहयोग: गूगल

गूगल ने कहा, कंपनी जांच में आयोग के साथ सहयोग कर रही है। कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं से आसानी से समझ में आने वाली सूचनाओं के जरिए सहमति मांगी थी। कंपनी आयोग के आरोपों से सहमत नहीं हैं और अदालत में अपना बचाव करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed