फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   According to report Indian workers face 10 year wait for US green card

इस वजह से भारतीयों को अमेरिकी ग्रीन कार्ड मिलने में लग जाता है 10 साल का समय

Sat, 12 Jan 2019 08:55 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 12 Jan 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
According to report Indian workers face 10 year wait for US green card
ग्रीन कार्ड मिलने भारतीयों को लग जाता है 10 साल का समय

अमेरिकी कांग्रेशनल सर्विस की हाल ही में आई रिपोर्ट में ये कहा गया है कि अगर ग्रीन कार्ड के लिए देश में कोटा हटा दिया जाए भारत और चीन जैसे देशों के लोग इस दौड़ में अधिक संख्या में आगे आएंगे। ग्रीन कार्ड लोगों को अमेरिका में स्थायी रूप से बसने और काम करने की अनुमति देता है। कोटा के कारण ग्रीन कार्ड के लिए सबसे अधिक इंतजार चीनी कर्मियों को करना पड़ता है। उन्हें 11 साल 7 महीने तक इंतजार करना होता है। वहीं भारतीय कर्मियों के लिए ये समय सीमा 9 साल 10 महीने है। 


loader

वहीं जिन देश के लोगों को कम समय में ग्रीन कार्ड मिल जाता है, उनमें एल सल्वाडोर/ग्वाटेमाला/होंडुरास के लोगों को 2 साल 10 महीने, वियनाम के लोगों को 2 साल 8 महीने, मैक्सिको के लोगों को 2 साल और अन्य को 1 साल 6 महीने का इंतजार करना होता है। 

यह बात ध्यान रखने योग्य है कि नौकरी और परिवार आधारित ग्रीन कार्ड के सालाना कोटा का 7 फीसदी एक ही देश के आवेदकों को मिल जाता है। और केवल 10 हजार वीजा ही प्रति वर्ष "अन्य" और "अकुशल श्रमिकों" जैसे कुछ वर्गों में लोगों को मिल पाता है। 

साथ ही अगर एक ही देश के लोग एक ही श्रेणी के लिए आवेदन करें तो भी अधिक समय लग सकता है। अप्रैल, 2018 के अनुसार 306,601 कुल भारतीयों में से अधिकतर आईटी प्रोफेशनल थे, जो ग्रीन कार्ड के लिए लाइन में थे। केवल एक ही श्रेणी के लिए ग्रीन कार्ड लेने वाले विदेशी लोगों की संख्या 395,025 थी। यानी भारतीयों की संख्या इसमें 78 फीसदी थी। ये आंकड़ा रोजगार के आधार पर आवेदन करने वाले लोगों का है।

अब कुछ नेता इन कोटा में से कुछ को खत्म करने की योजना बना रहे हैं। कोटा हटने से भारतीयों और चीनी लोगों की संख्या ग्रीन कार्ड लेने वालों में बढ़ सकती है। भारत से ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों में कुशल श्रमिक, प्रोफेशनल और अन्य श्रमिक होते हैं। जबकि चीन से केवल अन्य श्रमिक ही होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed