फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Accident of car thief's car in America, two thieves caught by police

गाड़ी चुराकर भागने वाले ने चोरी की ही कार को मारी टक्कर, पुलिस जांच में खुली पोल

Thu, 09 Jul 2020 10:55 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंग्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंग्टन Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 09 Jul 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Accident of car thief's car in America, two thieves caught by police
कार चोरी

पुलिस और चोर के बीच अक्सर कई घटनाएं घटती रहती हैं। दोनों के बीच अपराध और वारदातें होती रहती हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी घट जाती हैं जिसकी उम्मीद कम ही होती है। ऐसे ही एक घटना अमेरिका में घटी जहां एक चोर को गिरफ्तार करने निकली पुलिस दो चोरों को पकड़कर लौटी।

विज्ञापन


दरअसल मामला ऑरेगॉन सिटी का है जहां एक व्यक्ति किसी की कार चुराकर भाग गया, इसके बाद जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत ही उसका पीछा शुरू कर दिया। लैंड क्रूजर चुराकर भाग रहे 27 वर्षीय रैंडी ली कूपर को पकड़ने के लिए पुलिस उसके पीछे लगी रही और तभी अचानक से कूपर की कार न्यूबर्ग शहर में एक महिला की कार से टकरा गई। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि जिस महिला की कार से कूपर की कार टकराई थी, वो भी चोरी की थी. महिला का नाम क्रिस्टिन निकोल बेग बताया गया, जो नशे की हालत में ब्यूक रीगल चला रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच की और पाया कि जिस कार को निकोल चला रही थी, वह तीन सप्ताह पहले चोरी हुई थी। फेसबुक पर, न्यूबर्ग-डंडी पुलिस विभाग ने कार का पीछा करने और दुर्घटना की जानकारी साझा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पोस्ट में लिखा गया था कि अधिकारियों ने वाहन के चोरी होने के कुछ ही समय में पता लगा लिया कि कार शहर में ही घूम रही है। संदिग्ध ने न्यूबर्ग शहर में पुलिस को चकमा देने की कोशिश की और फ्रैंकलिन एंड कॉलेज के पास एक ब्यूक रीगल में उसकी कार जाकर टकरा गई। पोस्ट में कहा गया कि अधिकारियों ने कूपर को लैंड क्रूजर कार से ही हिरासत में ले लिया। इसी दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि जिस वाहन से कूपर की कार टकराई थी, वह भी चोरी की थी। 


पोर्टलैंड के रहने वाले रैंडी ली कूपर को मोटर वाहन के अनधिकृत उपयोग के मामले में गिरफ्तार किया गया है और उस पर पुलिस को धोखा देने की कोशिश करने, लापरवाह ड्राइविंग और अन्य संबंधित अपराधों की कोशिश करने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं, क्रिस्टिन निकोल को एक मोटर वाहन के नशे में चलाने और कार के अनधिकृत उपयोग के तहत गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed