फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   accident in America Michigan Truck Crash Hindi Updates people died collision of pickup with another vehicle

Michigan Truck Crash: अमेरिका में भीषण हादसा, पिकअप ट्रक की दूसरे वाहन से भिड़ंत में 6 लोगों की मौत; कई घायल

Thu, 14 Aug 2025 03:38 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिशिगन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिशिगन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 03:38 AM IST
सार

अमेरिका के मिशिगन में तेज रफ्तार का कहर एक बड़े हादसे में बदल गया। टस्कोला काउंटी के गिलफोर्ड टाउनशिप में एक पिकअप ट्रक ने स्टॉप साइन की अनदेखी कर अमिश समुदाय की वैन को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं।

विज्ञापन
accident in America Michigan Truck Crash Hindi Updates people died collision of pickup with another vehicle
सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड फौजी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां मिशिगन के ग्रामीण इलाके में एक पिकअप ट्रक ने स्टॉप साइन की अनदेखी कर अमिश समुदाय के सदस्यों से भरी वैन से टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार दोपहर टस्कोला काउंटी के गिलफोर्ड टाउनशिप में हुआ, जो डेट्रायट से लगभग 160 किलोमीटर उत्तर में है।

विज्ञापन

बता दें कि दोनों वाहनों में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से 10 लोग वैन में थे। मामले में अमेरिकी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि कई यात्री दुर्घटना के कारण वैन और पिकअप से बाहर निकल गए। इस हादसे में अभीतक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य घायल लोगों की हालत का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- UN Rejects Sudan Plan: 'समानांतर सरकार गठन की कोशिश गलत, क्षेत्रीय शांति पर खतरा', सूडान संकट पर सुरक्षा परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन में सवार थे अमिश समुदाय के लोग
अंडरशेरिफ रॉबर्ट बैकस्टर ने बताया कि वैन में स्थानीय अमिश समुदाय के लोग थे और वैन में एक पेड ड्राइवर था। वे काउंटी के ही निवासी हैं, लेकिन वे कहां जा रहे थे या कहां से आ रहे थे, इसकी जानकारी नहीं है। इस हादसे में सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत अभी साफ नहीं है।

ये भी पढ़ें:- Politics: नेतन्याहू बोले- राष्ट्रपति पद छोड़ें, इस्राइल ईरान की मदद करेगा; पेजेशकियान ने 'गाजा' का आईना दिखाया

अमिश समुदाय के बारे में भी जानिए
बता दें कि उत्तरी अमेरिका में रहने वाला एक ईसाई समूह अमिश समुदाय कहते है। इस समुदाय के लोग आमतौर पर घोड़े की गाड़ी से सफर करते हैं और अपनी खुद की गाड़ी या ट्रक नहीं चलाते। वे अपनी धार्मिक मान्यताओं के चलते आम समाज से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन गैर-अमिश ड्राइवर की गाड़ी में सफर करते हैं। उत्तर अमेरिका की अमिश आबादी का लगभग 61 प्रतिशत हिस्सा ओहायो, पेंसिलवेनिया और इंडियाना में रहता है, जबकि मिशिगन में भी उनकी अच्छी संख्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed