फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran's President Pezeshkian mocks Benjamin Netanyahu's water crisis aid offer News In Hindi

Politics: नेतन्याहू बोले- राष्ट्रपति पद छोड़ें, इस्राइल ईरान की मदद करेगा; पेजेशकियान ने 'गाजा' का आईना दिखाया

Thu, 14 Aug 2025 02:40 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 02:40 AM IST
सार

इस्राइल-ईरान के तनाव के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने इस्राइली पीएम नेतन्याहू के जल संकट में मदद के प्रस्ताव का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि जो गाजा को पानी नहीं देता, वो ईरान को क्या देगा। पेजेशकियान ने गाजा की स्थिति को क्रूर घेरेबंदी का नतीजा बताया। 

विज्ञापन
Iran's President Pezeshkian mocks Benjamin Netanyahu's water crisis aid offer News In Hindi
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच बीते दिनों परमाणु कार्यक्रम को लेकर संघर्ष देखने को मिला। बात अगर वर्तमान स्थिति की करें तो दोनों देशों के रिश्ते में तल्खियां अभी भी बरकरार है। ऐसे में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने बुधवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस प्रस्ताव का मजाक उड़ाया, जिसमें उन्होंने ईरान के जल संकट को हल करने में मदद की पेशकश की थी। पेजेशकियान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जो शासन गाजा के लोगों को पानी और खाना नहीं देता, वह कहता है कि ईरान को पानी देगा? ये सिर्फ एक मृगतृष्णा है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

विज्ञापन


गाजा स्थिति पर क्या बोले ईरानी राष्ट्रपति?
तेहरान में हुई कैबिनेट मीटिंग में पेजेशकियान ने कहा कि जो लोग झूठी हमदर्दी दिखा रहे हैं, उन्हें पहले गाजा की स्थिति देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गाजा के मासूम बच्चे भूख, दवाओं और साफ पानी की कमी से जूझ रहे हैं और यह सब एक क्रूर घेरेबंदी का नतीजा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza Crisis: इस्राइली हमले में बीते 24 घंटे में 123 और मौतें, हमास के कब्जे में बंधकों के यौन उत्पीड़न की खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा था इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने?
अब बात अगर इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के प्रस्ताव और बयान की करें तो मंगलवार को एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने ईरान के लोगों से कहा था कि जब वे मौजूदा सरकार से मुक्त हो जाएंगे, तब इस्राइल ईरान की पानी की समस्या हल करने में मदद करेगा। नेतन्याहू का यह बयान कई इस्राइल मीडिया संस्थानों में प्रकाशित हुआ।


अब समझिए संघर्ष से राजनीतिक तकरार तक का सफर
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान के बीच की ये बयानबाजी ऐसे समय में हो रही है जब ईरान और इस्राइल के बीच हालिया सैन्य संघर्ष में हजारों लोग मारे गए थे। जून में इस्राइल के हवाई हमलों में लगभग 1,100 ईरानी नागरिकों और सैन्य अधिकारियों की मौत हुई थी, जिसके जवाब में ईरान के हमलों में 28 इस्राइली मारे गए थे।

ये भी पढ़ें:- दक्षिण चीन सागर में बढ़ा तनाव: बीजिंग का दावा- अमेरिकी विध्वंसक जहाज खदेड़ा, US ने कहा- दो युद्धपोत तैनात किए

ईरान में गंभीर जल संकट 
बता दें कि ईरान इन दिनों गंभी जल संकट से गुजर रहा है। इसके बारे में पेजेशकियान ने हाल ही में एक बैठक में कहा था कि हमारे पास न जमीन के नीचे पानी है, न बांधों में पानी है। तो बताइए, हम करें तो क्या करें? उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर और कल्पना से परे संकट है। उनकी सरकार इस मुद्दे के समाधान के लिए विशेषज्ञों से संपर्क में है। विशेषज्ञों के अनुसार, वर्षों की सूखा और जल प्रबंधन की विफलता ने इस संकट को जन्म दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed