फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Abdul Rehman Makki deputy chief of Lashkar e Taiba Mumbai Blast plotter dies in Pakistan

Abdul Rehman Makki: 26/11 के मुंबई हमलों के साजिशकर्ता अब्दुल रहमान मक्की की मौत; दिल का दौरा पड़ने से गई जान

Fri, 27 Dec 2024 01:47 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 27 Dec 2024 01:47 PM IST
सार

हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मक्की लश्कर का वांछित आतंकवादी था। वह लश्कर नेता हाफिज सईद का साला भी था।

विज्ञापन
Abdul Rehman Makki deputy chief of Lashkar e Taiba Mumbai Blast plotter dies in Pakistan
Abdul Rehman Makki - फोटो : Youtube

विस्तार

मुंबई हमलों के साजिशकर्ताओं में शामिल हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई। मक्की हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का रिश्तेदार था और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा का उपप्रमुख भी था। उसने शुक्रवार को लाहौर में दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया। पाकिस्तान के टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मक्की लश्कर का वांछित आतंकवादी था। वह लश्कर नेता हाफिज सईद का साला भी था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसका शुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ था।

विज्ञापन


'वैश्विक आतंकवादी' भी घोषित
मई 2019 में मक्की को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उसे लाहौर में नजरबंद कर दिया गया था। 2020 में एक पाकिस्तानी अदालत ने उसे आतंकी वित्तपोषण से जुड़े मामलों में भी दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से उसकी अधिक चर्चा नहीं हुई। जनवरी 2023 में मक्की को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की ओर से भी 'वैश्विक आतंकवादी' भी घोषित किया गया था। इसके तहत उसकी संपत्ति जब्त की गई, यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया और हथियार पर प्रतिबंध लगाए गए।
विज्ञापन


26/11 का साजिशकर्ता
मक्की ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के लिए आतंकियों को फंड मुहैया कराया था। हमले में 166 लोग मारे गए थे। हमले के खिलाफ सेना की कार्रवाई में कुल नौ आतंकवादी भी मारे गए थे। इस दौरान एक आतंकवादी आमिर अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था
मुंबई आतंकी हमलों के अलावा मक्की लाल किला हमले में शामिल होने के कारण भारत में सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था। लाल किले पर हमले की घटना को 22 दिसंबर, 2000 को अंजाम दिया गया था। इस हमले में भी मक्की का ही हाथ था। हमले में लश्कर के छह आतंकवादियों ने लाल किले पर धावा बोला था और किले की सुरक्षा कर रहे सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed