{"_id":"5fad83e88ebc3e9b8c5d7ca8","slug":"a-young-man-jumped-in-the-pool-from-a-height-of-30-feet-a-head-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोश-जोश में युवक ने 30 फीट की ऊंचाई से पानी में लगाई छलांग, हुआ ये हाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जोश-जोश में युवक ने 30 फीट की ऊंचाई से पानी में लगाई छलांग, हुआ ये हाल
Fri, 13 Nov 2020 03:48 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 13 Nov 2020 03:48 AM IST
विज्ञापन
30 फीट की ऊंचाई से पूल में छलांग लगाता युवक.....
- फोटो : twitter
अक्सर हमने देखा है रोमांच की चाह में लोग अपना नुकसान कर बैठते हैं। ऐसा ही एक वाकया रूस के सोची शहर में देखने को मिला। यहां एक युवक ने 7 फीट गहरे पूल में 30 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
छलांग लगाने के बाद युवक कुछ देर तक तो पानी के अंदर था, लेकिन जहां वह गिरा उसके आसपास पानी का रंग लाल हो गया। इसे देखकर पास के लोग शोर मचाने लगे और जब युवक ने अपना सिर पानी से बाहर निकाला तो उसका सिर बुरी तरह फटा हुआ था। सिर से काफी खून बह रहा था। अब वह अभी अस्पताल में है उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
एक स्थानीय सोशल मीडिया समूह के सदस्य ने ये डरावना वीडियो साझा किया, इसके बाद लोग उसके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। साथ ही कई यूजर्स ने उसकी इस हरकत की आलोचना भी की।
विज्ञापन
एक यूजर ने युवक को पागल करार दिया, उसने लिखा कि उसको इस काम के करने से लोगों को रोक देना चाहिए था। जब भी ऐसे वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते हैं तो वायरल हो जाते है, साथ ही लोग ऐसे लोगों की खिंचाई किए बिना नहीं छोड़ते।