फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   a woman caught in cctv footage stashing groceries in her underpants at a shop in Krasnodar Russia

महिला ने सामान चुराकर अपने अंतर्वस्त्रों में छिपाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Wed, 14 Oct 2020 08:11 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 14 Oct 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
a woman caught in cctv footage stashing groceries in her underpants at a shop in Krasnodar Russia
अपने अंतर्वस्त्रों में दुकान का सामान छिपाती महिला - फोटो : सीसीटीवी फुटेज

रूस के क्रासनोडार नाम के शहर में स्थित एक सुपरमार्केट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने कपड़ों के अंदर दुकान का सामान छिपाते नजर आ रही है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे यह महिला अपने अंतर्वस्त्रों में सामान छिपा रही है। सुपरमार्ट के सीसीटीवी फुटेज में यह घटना कैद हुई है।

विज्ञापन



इसी दुकान में एक और ग्राहक टहतला नजर आता है लेकिन वह महिला की हरकतों को देख नहीं पाता, जैसे-जैसे वह ग्राहक, महिला की नजरों से दूर होता है, वैसे ही महिला फिर अपने अंतर्वस्त्र में सामान छुपाना शुरू कर देती है। इस महिला ने लगभग छह सामान अपने कपड़ो में छिपाए हैं।
विज्ञापन


महिला ने यह चोरी पांच अक्तूबर को शाम पांच बजकर 20 मिनट पर की। सिक्योरिटी गार्ड ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी करते हुए लिखा कि ऐसी हरकतों को सबसे पहले सार्वजनिक करना चाहिए। गार्ड ने लिखा कि ऐसी हरकतों के लिए सिर्फ बेशर्मी शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स इस बात से अचंभित दिखाई दिए कि महिला ने इतना सारा सामान अपने अंतर्वस्त्र में रखा कैसे। यूजर्स इस बात से परेशान दिखे कि महिला का छिपाया हुआ सामान दिख भी नहीं रहा है। हालांकि पुलिस अब इस महिला की तलाशी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed