फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A UK study reveals that symptoms are poor markers for covid19 infection

ब्रिटेन: लॉकडाउन के दौरान मिले 86 फीसदी कोरोना पॉजिटिव लोगों में नहीं थे कोई लक्षण

Thu, 08 Oct 2020 04:12 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 08 Oct 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
A UK study reveals that symptoms are poor markers for covid19 infection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

ब्रिटेन में हुए एक नए अध्ययन में पता चला है कि लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए 86 फीसदी लोगों में कोरोना के कोई ज्ञात लक्षण (खांसी, बुखार और स्वाद या सूंघने की क्षमता का ह्रास) नहीं थे। यह जानकारी गुरुवार को दि यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के शोधार्थियों के अध्ययन की रिपोर्ट में सामने आई। 

विज्ञापन


यह अध्ययन 'क्लिनिकल एपिडेमियोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन के लेखकों ने इसे वायरस का मौन संचरण यानी साइलेंट ट्रांसमिशन कहा है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में वायरस के मौन संचरण को रोकने के लिए वर्तमान की तुलना में कहीं अधिक व्यापक परीक्षण कार्यक्रम (टेस्टिंग सिस्टम) की आवश्यकता है। 
विज्ञापन



यूसीएल के एपिडेमियोलॉजी और हेल्थ केयर विभाग की प्रोफेसर आइरीन पीटरसन ने कहा कि बड़ी संख्या में एसिम्टोमैटिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पाया जाना इस बात का संकेत है कि भविष्य के लिए हमें जांच की अपनी वर्तमान रणनीति को बदलना होगा। इसका एकमात्र तरीका व्यापक रूप से जांच किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिक व्यापक जांच कराने से वायरस के साइलेंट ट्रांसमिशन को रोकने में मदद मिलेगी और भविष्य के संकट से भी राहत मिलने की बेहतर संभावना है। प्रो. पीटरसन के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की व्यापक स्तर पर जांच की रणनीति में पूल टेस्टिंग भी एक अहम तरीका साबित हो सकता है।


प्रो. आइरीन पीटरसन ने कहा कि आने वाले समय के जांच कार्यक्रमों में न केवल एसिम्टोमैटिक मामलों को शामिल किया जाना चाहिए बल्कि अन्य लोगों के समूह को भी इसके दायरे में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फैक्टरी और विश्वविद्यालय जैसे स्थानों पर जांच कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए जहां कई लोग साथ रहते हैं या काम करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed