{"_id":"5e3f5d128ebc3ee5a6164c8f","slug":"a-two-member-bench-constituted-to-hear-the-petition-of-maryam-nawaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की याचिका पर सुनवाई के लिए हुआ दो सदस्यीय पीठ का गठन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की याचिका पर सुनवाई के लिए हुआ दो सदस्यीय पीठ का गठन
Sun, 09 Feb 2020 06:45 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
मरियम नवाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) ने शनिवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज की याचिका पर सुनवाई के लिए एक नई दो सदस्यीय पीठ का गठन किया है। मरियम ने दायर याचिका में अपना नाम एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
जियो न्यूज के अनुसार जस्टिस अली बकर नजफी की अध्यक्षता वाली दो जजों की खंडपीठ 10 फरवरी को मरियम की याचिका पर सुनवाई करेगी। मरियम ने पिछले साल 21 दिसंबर को दायर याचिका में उनका नाम नो-फ्लाई लिस्ट से हटाने के साथ-साथ विदेश यात्रा के लिए एकमुश्त अनुमति देने की मांग की थी।
विज्ञापन
अभी लंदन में इलाज करा रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने सात दिसंबर को इस अनुरोध के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाया था।