फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A strong 6.5-magnitude earthquake in the Pacific Ocean shakes Central America

Earthquake: तेज झटकों से कांप उठी अमेरिका की धरती, प्रशांत महासागर में था भूकंप का केंद्र, इतनी रही तीव्रता

Wed, 19 Jul 2023 08:08 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 19 Jul 2023 08:08 AM IST
सार

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र अल साल्वाडोर के इंटिपुका से 27 मील यानी 43 किलोमीटर दक्षिण में था। वहीं, इसकी गहराई 43 मील यानी 70 किलोमीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन
A strong 6.5-magnitude earthquake in the Pacific Ocean shakes Central America
Earthquake - फोटो : istock

विस्तार

आजकल आए दिन कही न कही भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इस बीच स्थानीय समयानुसार मंगलवार को अल साल्वाडोर के तट पर प्रशांत महासागर में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। ये भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसने निकारागुआ से ग्वाटेमाला तक मध्य अमेरिका के अधिकांश हिस्सों को हिला दिया। वहीं, डर की वजह से कुछ शहरों के लोग सड़कों पर दिखाई दिए।

विज्ञापन

भूकंप की गहराई 70 किलोमीटर
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र अल साल्वाडोर के इंटिपुका से 27 मील यानी 43 किलोमीटर दक्षिण में था। वहीं, इसकी गहराई 43 मील यानी 70 किलोमीटर दर्ज की गई। भूंकप का केंद्र फोंसेका की खाड़ी के बाहर है, जहां होंडुरास, अल साल्वाडोर और निकारागुआ सभी समुद्र तट साझा करते हैं।

विज्ञापन

सड़कों पर आए लोग
अल साल्वाडोर की राजधानी में जैसे ही जमीन हिली, वैसे ही आनन-फानन में लोग सड़कों पर आ गए। हालांकि, अभी जनहानि या घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र छोड़कर भागे सांसद
अमेरिका की विधानसभा में सत्र चल रहा था, तभी भूकंप के झटके महसूस किए। जल्दी-जल्दी सांसद डेस्क छोड़कर बाहर निकल आए। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही सब वापस आ गए और सत्र शुरू किया।



जोरदार झटके महसूस किए
देश के पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। निकारागुआ और पूरे प्रशांत तट पर जोरदार महसूस किया गया। निकारागुआ के उपराष्ट्रपति और प्रथम महिला रोसारियो मुरिलो ने कहा कि उस देश में तत्काल किसी पीड़ित की सूचना नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed