फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A nine-year-old boy raised money selling lemonade in a bid to pay for his own adoption

मां-बाप की गोद पाने को अनाथ बच्चे ने बेचा नींबू पानी, रुला देगी कहानी

Tue, 26 Apr 2016 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Apr 2016 05:23 PM IST
सार

  • नशे की आदी मां बच्चे को छोड़ गई थी अनाथालय की चौखट पर
  • पांच साल की उम्र में बच्चे ने झेली कभी न भुलने वाली यातनाएं
  • आखिरकार नींबू पानी के स्टॉल से नए मां-बाप पाने में कामयाब हुआ मासूम

विज्ञापन
A nine-year-old boy raised money selling lemonade in a bid to pay for his own adoption
ट्रिस्टीन जैकब्सन - फोटो : डेलीमेल

विस्तार

वो पांच साल का था जब खुद की मां हड्डियां जमा देनी वाली कड़ाके की ठंड में मिसूरी के स्प्रिंगफील्ड स्थित अनाथालय की चौखट पर उसे छोड़ गई। पांच साल के बच्चे को अपनी मां की शक्ल अच्छे से याद है लेकिन मां की ममता के नाम पर इस मासूम को यातनाएं ज्यादा मिली।

विज्ञापन


चार साल बाद तस्वीर बदल चुकी है। अब वो एक प्यार करने वाली मां और सुरक्षा देने वाले पिता की कानूनी निगरानी से महज कुछ औपचारिकताओं की दूरी पर है। 

डेलीमेल की खबर के मुताबिक ट्रिस्टीन जैकब्सन चार साल से डोनी डेविस और उसके पति जिम्मी की देखभाल में था। ये दंपति उसकी असल मां के करीबी निकले थे इसलिए पुलिस ने अनाथ बच्चे को उन्हें अपने पास रखने के लिए मना लिया। चार साल तो प्यार और देखभाल में गुजर गए लेकिन अब जैकब्सन को लीगल मां-बाप की जरूरत थी।

विज्ञापन

लोगों ने जताई जैकब्सन के प्रति सहानुभूति

A nine-year-old boy raised money selling lemonade in a bid to pay for his own adoption
नींबू पानी बेचकर जुटाई कानूनी मां-बाप की फीस!

अनाथ बच्चे को कानूनी तौर गोद लेने के लिए 5000 डॉलर यानी करीब 3 लाख 32 हजार की जरूरत थी। डोनी और जिम्मी के लिए बच्चे को गोद लेने के लिए ये बड़ी रकम थी। इसलिए कुछ दिन पहले YouCaring.com के जरिए बच्चे के लिए चंदा जुटाने की कोशिश की गई। 

लेकिन रुपयों का इंतजाम होता न देख वे मायूस हो गए। बीते शुक्रवार को बच्चे ने फैसला किया कि वो कानूनन मां-बाप की गोद जुटाने के लिए नींबू पानी बेचेगा। ये आइडिया कमाल का साबित हुआ। एक दिन में जैकब्सन पर धन की बरसात हो गई।

अनाथ बच्चे के प्रति लोगों ने सहानुभूति जताई और अकेले नींबू पानी के स्टॉल से जैकबसन ने 7 हजार डॉलर जुटा लिए। कुल जुटाया फंड 14000 डॉलर तक पहुंच गया जो 9 लाख 31 हजार रुपए के बराबर होता है। अब बताया जा रहा है कि जैकबसन की जुटाई आधी रकम उसकी कॉलेज की पढ़ाई पर खर्च की जाएगी। इस दौरान सबसे अच्छी बात ये हुई कि जैकब्सन अमेरिका ही नहीं, दुनिया भर में सेलेब्रिटी बन गया। उसका नींबू पानी वायरल हुआ और एक बच्चे का बचपन लौटाने के लिए लोगों ने दिल खोलकर चंदा दिया।

बड़ी ही दर्द भरी है इस मासूम की दास्तान

A nine-year-old boy raised money selling lemonade in a bid to pay for his own adoption
नशे की आदी असल मां बच्चे को छोड़ गई थी अनाथालय की चौखट पर

लेकिन जैकब्सन की अनाथ होने की कहानी उतनी है भयावह है। डोनी और स्थानीय मीडिया ने पुलिस को बताया कि जैकबसन की मां नशे की आदी और जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली महिला थी। उसने कभी नन्हें जैकबसन की देखरेख नहीं की। 

जब भी वह मैथ या और कोई ड्रग्स लेती थी तब मासूम जैकब्सन उसके करीब होता था। वो कई मर्दों से मिलती थी और उनके साथ संबंध बनाती थी, उस वक्त भी नन्हा जैकब्सन वहीं होता था। वे लोग जैकब्सन और उसकी मां को पीटते थे। लेकिन नन्हा बच्चा कभी खुद चीखता तो कभी अपनी मां की चीखें सुनता। 

वो कभी अपने कपड़ों में फिट नहीं होता था क्योंकि उसे उतरन पहनने को मिलती थी। उसे नाजुक सी उम्र में जितनी यातनाऐं मिल सकती थीं मिलीं।

आखिरकार अब वर्षों के इंतजार के बाद जैकब्सन कानूनी आधार पर अच्छे मां-बाप की गोद में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed