{"_id":"5f1f26e1566b6972152acc41","slug":"a-maulvi-occupied-the-land-of-the-gurudwara-in-lahore-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौर: गुरुद्वारे की जमीन पर कब्जाने पर मौलवी बोला- पाक इस्लामी देश, जो सिर्फ मुस्लिमों के लिए है","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लाहौर: गुरुद्वारे की जमीन पर कब्जाने पर मौलवी बोला- पाक इस्लामी देश, जो सिर्फ मुस्लिमों के लिए है
Tue, 28 Jul 2020 12:41 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला, नेटवर्क, लाहौर
अमर उजाला, नेटवर्क, लाहौर
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामाबाद में कृष्ण मंदिर की नींव रखते ही निर्माण रुकवाने के बाद अब पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक कट्टरपंथी मौलवी ने सिखों के धर्मस्थल गुरुद्वारे की जमीन पर कब्जा करने की हिमाकत की है। उसने सिखों को यह कहकर धमकाया भी है कि पाकिस्तान एक इस्लामी देश है और यहां सिर्फ मुस्लिम ही रह सकते हैं।
विज्ञापन
लाहौर में मुस्लिम पैगम्बर हजरत शाह काकु चिश्ती की दरगाह का स्वयंसेवी मौलवी सोहेल बट्ट दावत-ए-इस्लामी (बरेलवी) से जुड़ा हुआ है। उसने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गुरुद्वारा शहीद भाई तारु सिंह की जमीन पर कब्जा कर लिया है। उसने दावा किया कि गुरुद्वारा और उसके आसपास की 4 से 5 कनाल जमीन हजरत शाह काकु चिश्ती दरगाह और शहीदगंज मस्जिद की है।
विज्ञापन
उसने गुरुद्वारा साहिब में पिछले साल श्री निसाल साहिब फहराने वाले गोपाल चावला को एक वीडियो में धमकी भी दी है कि पाकिस्तान सिर्फ मुस्लिम देश है जहां 1947 में लाखों मुसलमानों ने जानें गंवाई थीं। इसलिए अब सिख समुदाय की मनमर्जी नहीं चलेगी। बताया जा रहा है कि सोहेल ने यह सब कुछ भूमाफियाओं के इशारे पर किया है जिनमें एक आईएसआई अधिकारी भी शामिल है।
विज्ञापन
शहीद स्थल पर बना है गुरुद्वारा
मिली जानकारी के मुताबिक ये गुरुद्वारा भाई तारु सिंह के शहीद स्थल पर बना है, जहां पर 1726 में मुगल काल के दौरान वायसराय जकारिया खान ने इस्लाम स्वीकार न करने पर भाई तारु सिंह का सिर काटा था। कई सालों बाद उनकी याद में इसे स्थानीय लोगों ने बनवाया था।