फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A man of Indian origin claims that his company's thermometers are giving real-time information of the corona virus

अमेरिका: रियल टाइम में कोरोना वायरस के फैलाव को ट्रैक करने का दावा

Fri, 03 Apr 2020 10:04 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 03 Apr 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
A man of Indian origin claims that his company's thermometers are giving real-time information of the corona virus
अमेरिका में कोरोना का कहर - फोटो : PTI

अमेरिका में इंटरनेट कनेक्टेड थर्मामीटर बनाने वाली एक कंपनी का दावा है कि वो रियल टाइम में कोरोना वायरस के फैलाव को ट्रैक कर सकती है। इसे आसान भाषा में समझें तो कंपनी का कहना है कि अगर एक आदमी से दूसरे आदमी के अंदर कोरोना वायरस फैलता है, तो कंपनी का थर्मामीटर इसकी तुरंत जानकारी दे देगा।

विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका में इंटरनेट कनेक्टेड थर्मामीटर बनाने वाली कंपनी 'किंसा हेल्थ' यह दावा कर रही है कि वह देश में रियल टाइम में कोरोनावायरस के फैलाव को ट्रैक कर रही है। कंपनी का यह भी दावा है कि देश की मानक स्वास्थ्य संस्था सीडीसी उससे इस मामले में कम से कम दो हफ्ते पीछे है। 
विज्ञापन


इस इंटरनेट कनेक्टेड थर्मामीटर बनाने वाली कंपनी 'किंसा हेल्थ' के संस्थापक इंदर सिंह भारतीय मूल के हैं। इस पूरे मामले पर इंदर का कहना है कि अमेरिका में अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों तक उनकी कंपनी का बनाया हुआ थर्मामीटर पहुंचा चुका है। हालांकि, ये थर्मामीटर इन ग्राहकों तक सेल्स या किसी दूसरे माध्यम के जरिए गए हैं इसकी अभी कोई भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ साल से अमेरिका में किंसा हेल्थ का मैप फ्लू या बुखार को ट्रैक कर रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी कोरोना वायरस को भी ट्रैक कर रही है। किंसा का थर्मामीटर डेटा वायरस की शुरुआती चेतावनी के तौर पर काम करता है। जबकि, सीडीसी का सिस्टम देश के अस्पतालों की साप्ताहिक रिपोर्ट पर आधारित है। ऐसे में किंसा का मैप उन इलाकों को दर्शाता है, जहां बुखार के मामले कम या मध्यम हैं। इसके अलावा यह मैप उन जगहों के बारे में भी बताता है जहां बुखार का कोई भी मामले नहीं हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed