{"_id":"606ab4878ebc3ecbad66c18f","slug":"a-girl-cut-his-boyfriend-private-part-and-flush-it-down-in-toilet-here-you-know-the-full-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइवान में धोखे का ऐसा बदला: बेसुध सो रहे प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट और फ्लश किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ताइवान में धोखे का ऐसा बदला: बेसुध सो रहे प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट और फ्लश किया
Mon, 05 Apr 2021 12:34 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताईपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताईपे
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:34 PM IST
सार
- ताइवान की एक लड़की ने प्रेमी से लिया बदला, काटा प्राइवेट पार्ट
- प्राइवेट पार्ट काटने के बाद टॉयलेट में किया फ्लश
- शराब के नशे में सो रहा था प्रेमी, सुबह उठा तो उड़े होश
विज्ञापन
ताइवान: लड़की ने अपने प्रेमी से लिया बदला, काटा प्राइवेट पार्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्यार में धोखा मिलने पर बदले की भावना को कई भयानक तरीके से बाहर निकलते देखा गया है लेकिन ताइवान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। ताइवान की एक लड़की का आरोप है कि उसका प्रेमी उसके साथ बेवफाई कर रहा था और लाख समझाने के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा था।
विज्ञापन
ऐसे में लड़की ने प्रेमी के सोने के बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। लड़की को लगा कि ऑपरेशन के जरिए वो उसको ठीक करा लेगा, इसी डर से लड़की ने कटे हुए प्राइवेट पार्ट को टॉयलेट में ले जाकर फ्लश कर दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला ताइवान के चंघुआ काउंटी में आने वाले शिहू टाउन का है।
विज्ञापन
प्रेमी का नाम हुआंग है और रात में सोने से पहले उसने पेटभर कर चिकन नूडल्स खाए और खूब शराब पी। इसके बाद प्रेमी बेसुध होकर सो गया। हालांकि प्रेमी जैसे ही सुबह उठा, चारों तरफ खून देखकर डर गया और थोड़ी देर बाद ही उसे दर्द का एहसास होने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद लड़के को पता चला कि किसी ने उसका प्राइवेट पार्ट उसके शरीर से अलग कर दिया है। कुछ समय बाद लड़के को ये पूरी कहानी पता चली और ये सब सुनकर वो स्तब्ध रह गया क्योंकि उसे इस बात का यकीन नहीं हो रहा था कि उसकी प्रेमिका फुंग उसके साथ ऐसा कर सकती है।
फुंग ने जानकारी दी कि हुआंग उसके साथ धोखा कर रहा था। वो किसी और के साथ जिंदगी बिता रहा था। ऐसे में उसने हुआंग को सबक सिखाना ही जरूरी समझा। बता दें कि फुंग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।