फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A chinese woman arrested from Donald Trump resort for carrying thumb drive

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप के रिजॉर्ट में खतरनाक वायरस लेकर घूम रही चीनी महिला गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2019 05:00 PM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
A chinese woman arrested from Donald Trump resort for carrying thumb drive
डोनाल्ड ट्रंप का फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लेगो रेसॉर्ट - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित रिजॉर्ट मार-ए-लेगो से एक चीनी महिला को गिरफ्तार किया गया है। यूजिंग झांग नाम की महिला के पास से पेन ड्राइव, खतरनाक वायरस, चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और हार्ड ड्राइव भी बरामद की गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, महिला पाम बीच पर स्थित रिजॉर्ट में शनिवार को आई थी। क्लब के सिक्योरिटी चेक प्वाइंट पर उसने बताया कि वह स्वीमिंग पूल में जाना चाहती है। महिला से पूछा गया कि क्या उसके पिता क्लब के मेंबर हैं? लेकिन उसने सही जवाब नहीं दिया। महिला पर प्रतिबंधित इलाके में घूमने और सीक्रेट सर्विस के अफसर से झूठ बोलने का आरोप है।

विज्ञापन

 


यही नहीं आरोपी के पास से दो पासपोर्ट भी बरामद किए गए हैं, जिन पर सीक्रेट सर्विस अधिकारी से झूठ बोलने और जानबूझकर प्रतिबंधित इलाके में घुसने का आरोप है। यह वाकया शनिवार का है जिसका मामला अदालत में फाइल होने के कारण अब सार्वजनिक हो पाया है। चीनी महिला का नाम यूजिंग झेंग है जो रेसॉर्ट के चैक पाइंट को स्विमिंग पूल में जाने का कहकर पार कर गई लेकिन प्रतिबंधित जगह पर प्रवेश करते समय पकड़ी गई। 

विज्ञापन


सुरक्षा अधिकारियों ने जब उससे पूछा कि क्या वह यहां किसी से मिलने जा रही है तो उसने सही उत्तर नहीं दिया। इस पर जब उसकी तलाशी ली गई तो महिला के पास से थम्ब ड्राइव, खतरनाक वायरस, चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और हार्ड ड्राइव बरामद हुई। शनिवार को इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया था इसलिए मामला सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्विमिंग कास्ट्यूम न होने से हुआ शक

चीनी महिला यूजिंग झेंग जब स्विमिंग पूल पहुंची तो रिसेप्शनिस्ट के पूछने पर उसने बताया कि वह यहां संयुक्त राष्ट्र के अमेरिकी-चीनी एसोसिएशन के कार्यक्रम के लिए आई है। लेकिन उसके पास स्विमिंग कास्ट्यूम न होने के कारण सीक्रेट अधिकारियों को बुलाया गया। पता चला कि यूजिंग झेंग जानबूझकर कार्यक्रम से पहले यहां पहुंची ताकि लोगों के बीच अपनी पहचान बनाकर मौके की तस्वीरें ले सके।

दोस्त चार्ल्स के कहने पर यहां आई

दूसरे दौर की पूछताछ में झांग ने बताया कि उसे पाम बीच पर आने के लिए एक दोस्त चार्ल्स ने कहा था। चार्ल्स ने उससे कहा था कि कार्यक्रम में भागीदारी करने के साथ वह ट्रंप परिवार के किसी सदस्य से बात करने की कोशिश करे। वह उनसे चीन-अमेरिका के आर्थिक संबंधों पर चर्चा करे। हालांकि, सुरक्षा अधिकारी अब तक महिला के तथाकथित दोस्त चार्ल्स के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed