फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   99 percent of people killed by corona in last 6 months were unvaccinated suggests data

शोध में खुलासा: अमेरिका में कोविड से मरने वालों में 99 फीसदी ने नहीं ली थी कोरोना वैक्सीन

Fri, 02 Jul 2021 08:31 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 02 Jul 2021 08:31 AM IST
सार

अमेरिका में पिछले छह महीने में हुई मौतों में 99.5 फीसदी ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्हें कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी थी। अमेरिकी सीडीसी की निदेशक ने एक शोध के जरिए इस बात का खुलासा किया। 

विज्ञापन
99 percent of people killed by corona in last 6 months were unvaccinated suggests data
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी में सीडीसी की निदेशक डॉक्टर रोशेल वेलंस्की ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हमारे शोध का प्राथमिक डाटा बताता है कि पिछले छह महीने में जिन लोगों की कोविड से मौत हुई है, उनमें 99.5 फीसदी लोगों को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी हुई थी। गुरुवार को हुई व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने ये बात की।

विज्ञापन


वेलंस्की ने राज्यों से लिए गए डाटा के मुताबिक, जिसने भी कोरोना वायरस की वजह से अपनी जान गंवाई है, उसको कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी हुई थी। बता दें कि अमेरिका में जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया था। उन्होंने वैक्सीन की महत्ता बताते हुए कहा कि आज के समय में वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है क्योंकि यही वैक्सीन कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट पर असरदार है और कोरोना के नए मामलों में डेल्टा प्लस वैरिएंट का 25 फीसदी भागीदारी है। 
विज्ञापन


वेलंस्की का कहना है कि कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद से कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों में कमी आ सकती है। इसके अलावा एसोसिएटेड प्रेस के ताजा शोध में बताया गया कि मई में कुल मौतों में से 18000 यानी 99.2 फीसदी मौतें उन लोगों की हुई, जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन नहीं ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एलान किया है कि अमेरिका में कोरोना के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब, रैपिड रिस्पांस टीम बनाई जाएगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अमेरिका में लॉकडाउन को लेकर लगाई गईं पाबंदियों पर छूट दे दी गई है और इस बीच कई राज्य खुल गए हैं। वहीं अमेरिका में वैक्सीनेशन प्रक्रिया की रफ्तार में कमी आई है। 


अमेरिका के कई राज्यों में वैक्सीनेशन की दर 70 फीसदी को पार कर गई है लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना वैकसीनेशन अभियान अपने 50 फीसदी के स्तर तक भी नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed