फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   95 police officers 46 medical staff died in fight against coronavirus in China

चीन में कोरोना से लड़ाई में 95 पुलिस अधिकारी और 46 स्वास्थ्य कर्मियों की हुई मौत

Sat, 04 Apr 2020 03:25 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 04 Apr 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
95 police officers 46 medical staff died in fight against coronavirus in China
कोरोना वायरस - फोटो : social media

चीन की आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को रिपोर्ट में बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 95 पुलिस अधिकारी और 46 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हुई है। चीनी मीडिया ने पहली बार इस महामारी से हुई लोगों की मौत के बारे में खुलासा किया है। हताहतों की संख्या के खुलासे के बाद चीन में शनिवार को कोरोना वायरस से पीड़ित और शहीदों के लिए राष्ट्रीय स्मारक का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


चीन ने 81,639 कोविड -19 मामले और 3326 मौतों की पुष्टि की है, जिनमें से अधिकांश हुबेई प्रांत और इसकी राजधानी वुहान से हैं, जहां पिछले साल के अंत में घातक वायरस की उत्पत्ति हुई थी।
विज्ञापन


चीनी सुरक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा वहां की मीडिया ने कहा कि गुरुवार तक कुल 60 सीमावर्ती पुलिस अधिकारियों और 35 सहायक पुलिस अधिकारियों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवाई है। 15 मार्च तक कम से कम 46 चिकित्सा कर्मचारियों ने संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के दौरान अपनी जान कुर्बान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, चीनी अधिकारियों ने कहा था कि 3000 से अधिक चिकित्सा कर्मचारियों ने वायरस ने प्रभावित किया है। चीन ने हुबेई में 42,000 चिकित्सा कर्मचारियों को तैनात किया है और बढ़ते मामलों को निपटाने के लिए 14 अस्थायी अस्पताल बनाए हैं। वुहान सहित हुबेई प्रांत में सहित 67803 मामलों की पुष्टि हुई है। वुहान में  50,008 संक्रमित मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed