फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France Unrest Building burned 9 dead after fresh riots in New Caledonia world news in Hindi

France Unrest: फ्रांस में फिर से हिंसा, नौ लोगों की मौत; कई इमारतें आग के हवाले की गईं, कई इलाकों में तनाव

Mon, 24 Jun 2024 08:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नौमिया (फ्रांस)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नौमिया (फ्रांस) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 24 Jun 2024 08:33 AM IST
सार

न्यू कैलेडोनिया में मई के मध्य में एक चुनावी सुधार योजना को अमली जामा पहनाने की तैयारी की गई। इसके बाद से यहां दंगे और लूटपाट शुरू हो गई। नई योजना से स्थानीय कनक लोगों के मन में यह डर बैठ गया कि वे स्थायी रूप से अल्पसंख्यक बन जाएंगे।

विज्ञापन
France Unrest Building burned 9 dead after fresh riots in New Caledonia world news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

फ्रांस के न्यू कैलेडोनिया में हिंसा के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि रात भर में एक पुलिस स्टेशन और एक टाउन हॉल सहित कई इमारतों में आग लगा दी गई। फ्रांसीसी प्रशांत क्षेत्र में अशांति के बीच अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा की वजह से मेनलैंड, पिंस और मारे द्वीप पर तनाव का माहौल है। यहां आगजनी और सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस को भी निशाना बनाया गया। 

विज्ञापन


हिंसा की वजह क्या?
दरअसल, न्यू कैलेडोनिया में मई के मध्य में एक चुनावी सुधार योजना को अमली जामा पहनाने की तैयारी की गई। इसके बाद से यहां दंगे और लूटपाट शुरू हो गई। नई योजना से स्थानीय कनक लोगों के मन में यह डर बैठ गया कि वे स्थायी रूप से अल्पसंख्यक बन जाएंगे और उनकी स्वतंत्रता की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


अब तक कितना नुकसान?
इस तनाव में नौ लोग मारे गए हैं। 1.5 बिलियन यूरो (1.6 बिलियन डॉलर) से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। राजधानी नौमिया के उत्तर में डुम्बिया में, पुलिस स्टेशन और एक गैरेज को आग लगा दी गई। इस दौरान चार बख्तरबंद वाहनों ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद हालात को सामान्य किया। इसके अलावा नौमिया के ड्यूकोस और मैजेंटा जिलों में भी आगनजी की घटनाएं हुईं। पुलिस स्टेशन के परिसर, उनके वाहनों के साथ निजी वाहनों को भी जला कर राख कर दिया गया। वहीं, बौरेल में पुलिस और अलगाववादियों के बीच झड़प की खबर सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।, एएफपी ने बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस सरकार ने क्या किया?
तनाव के बाद से फ्रांस सरकार ने पेरिस से लगभग 17,000 किलोमीटर (10,600 मील) दूर इस क्षेत्र में 3,000 से अधिक सैनिकों और पुलिस की तैनाती की है। तनाव वाले इलाकों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इससे पहले शनिवार को पिछले महीने हुए दंगों की साजिश रचने के आरोपी समूह से जुड़े सात लोगों पर अभियोग लगाया गया और उन्हें हिरासत के लिए मेनलैंड, फ्रांस भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed