{"_id":"6678e20adb991680220161aa","slug":"9-dead-and-many-buildings-torched-as-fresh-unrest-erupts-in-new-caledonia-latest-news-update-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"France Unrest: फ्रांस में फिर से हिंसा, नौ लोगों की मौत; कई इमारतें आग के हवाले की गईं, कई इलाकों में तनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
France Unrest: फ्रांस में फिर से हिंसा, नौ लोगों की मौत; कई इमारतें आग के हवाले की गईं, कई इलाकों में तनाव
Mon, 24 Jun 2024 08:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नौमिया (फ्रांस)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नौमिया (फ्रांस)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 24 Jun 2024 08:33 AM IST
सार
न्यू कैलेडोनिया में मई के मध्य में एक चुनावी सुधार योजना को अमली जामा पहनाने की तैयारी की गई। इसके बाद से यहां दंगे और लूटपाट शुरू हो गई। नई योजना से स्थानीय कनक लोगों के मन में यह डर बैठ गया कि वे स्थायी रूप से अल्पसंख्यक बन जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस के न्यू कैलेडोनिया में हिंसा के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि रात भर में एक पुलिस स्टेशन और एक टाउन हॉल सहित कई इमारतों में आग लगा दी गई। फ्रांसीसी प्रशांत क्षेत्र में अशांति के बीच अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा की वजह से मेनलैंड, पिंस और मारे द्वीप पर तनाव का माहौल है। यहां आगजनी और सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस को भी निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
हिंसा की वजह क्या?
दरअसल, न्यू कैलेडोनिया में मई के मध्य में एक चुनावी सुधार योजना को अमली जामा पहनाने की तैयारी की गई। इसके बाद से यहां दंगे और लूटपाट शुरू हो गई। नई योजना से स्थानीय कनक लोगों के मन में यह डर बैठ गया कि वे स्थायी रूप से अल्पसंख्यक बन जाएंगे और उनकी स्वतंत्रता की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
अब तक कितना नुकसान?
इस तनाव में नौ लोग मारे गए हैं। 1.5 बिलियन यूरो (1.6 बिलियन डॉलर) से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। राजधानी नौमिया के उत्तर में डुम्बिया में, पुलिस स्टेशन और एक गैरेज को आग लगा दी गई। इस दौरान चार बख्तरबंद वाहनों ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद हालात को सामान्य किया। इसके अलावा नौमिया के ड्यूकोस और मैजेंटा जिलों में भी आगनजी की घटनाएं हुईं। पुलिस स्टेशन के परिसर, उनके वाहनों के साथ निजी वाहनों को भी जला कर राख कर दिया गया। वहीं, बौरेल में पुलिस और अलगाववादियों के बीच झड़प की खबर सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।, एएफपी ने बताया।
विज्ञापन
फ्रांस सरकार ने क्या किया?
तनाव के बाद से फ्रांस सरकार ने पेरिस से लगभग 17,000 किलोमीटर (10,600 मील) दूर इस क्षेत्र में 3,000 से अधिक सैनिकों और पुलिस की तैनाती की है। तनाव वाले इलाकों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इससे पहले शनिवार को पिछले महीने हुए दंगों की साजिश रचने के आरोपी समूह से जुड़े सात लोगों पर अभियोग लगाया गया और उन्हें हिरासत के लिए मेनलैंड, फ्रांस भेज दिया गया।