{"_id":"5f640e388ebc3e2cc17e7400","slug":"9-000-singapore-dollars-fined-for-keeping-indians-locked-in-a-room-in-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर: भारतीयों को कमरे में बंद रखने पर 9,000 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर: भारतीयों को कमरे में बंद रखने पर 9,000 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना
Fri, 18 Sep 2020 07:12 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 18 Sep 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला
कोविड-19 के प्रकोप के बीच सिंगापुर में एक कंपनी के मैनेजर पर गुरुवार को तीन भारतीय नागरिकों को 40 दिनों तक गलत तरीके से एक कमरे में बंद करने के लिए 9,000 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। भारतीय मजदूर गणेशन पंडी, पांडियन जकाकांथन और मुथुराज थंगराज को गलत ढंग से कै द रखने का आरोप प्रबंधक पर लगा है।
विज्ञापन
जज एरिक हू ने हेंग को दोषी ठहराते हुए कहा कि उसे भारतीय मजदूरों के बारे में पुलिस को जानकारी देनी चाहिए थी। प्रबंधक शॉन पैंग टोंग हेंग के वकील ने कहा, मुवक्किल अपने किए पर शर्मिंदा है।
विज्ञापन