फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   80 Percent Indians have favourable view of PM Modi: Pew Survey

Pew Survey: 80 फीसदी भारतीयों को पसंद हैं प्रधानमंत्री मोदी; विश्व में भारत के दबदबे को लेकर किया गया ये दावा

Wed, 30 Aug 2023 06:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 30 Aug 2023 06:29 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के रूप में यह नरेंद्र मोदी का दूसरा कार्यकाल है। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरे कार्यकाल के लिए भी दावा ठोंक चुके हैं।   

विज्ञापन
80 Percent Indians have favourable view of PM Modi: Pew Survey
पीएम मोदी

विस्तार

भारत में अगले महीने जी20 देशों का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इससे पहले प्यू रिसर्च सेंटर ने वैश्विक स्तर पर भारत के प्रभाव को लेकर एक सर्वे किया है। इसमें पूछा गया था कि क्या दुनिया के अन्य देशों के बीच भारत का दबदबा बढ़ा है? इसके जवाब में सामने आया है कि तकरीबन 68 फीसदी भारतीयों का ऐसा ही मानना है। वहीं, तकरीबन 80 फीसदी भारतीयों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। वहीं, 12 अन्य देशों के 37 फीसदी वयस्कों ने उनके काम की सराहना की। गौरतलब है कि प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए इस सर्वे में भारत सहित 24 देशों के 30,861 वयस्क शामिल किए गए थे। यह सर्वे 20 फरवरी से 22 मई तक किया गया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी के बारे में है यह राय
मंगलवार को जारी सर्वे के अनुसार, लगभग 10 में से आठ भारतीय मोदी के बारे में 'अनुकूल' विचार रखते हैं। इनमें से अधिकांश (55 प्रतिशत) का दृष्टिकोण 'बहुत अनुकूल' है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के रूप में यह नरेंद्र मोदी का दूसरा कार्यकाल है। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरे कार्यकाल के लिए भी दावा ठोंक चुके हैं।   
विज्ञापन


पीईडब्ल्यू रिसर्च सेंटर के  सर्वेक्षण के अनुसार, 10 में से सात भारतीयों का मानना है कि उनका देश हाल ही में अधिक प्रभावशाली हो गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि दुनिया भर में भारत के बारे में आम तौर पर सकारात्मक थी। औसतन 46 प्रतिशत लोगों ने भारत के बारे में अनुकूल विचार व्यक्त किए। वहीं, 34 प्रतिशत लोगों ने प्रतिकूल विचार व्यक्त किए। साथ ही सोलह प्रतिशत ने कोई राय नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल के लोगों को भारत पर सबसे ज्यादा भरोसा
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस्राइल के लोगों को भारत पर सबसे ज्यादा भरोसा है। वहां के 71 फीसदी लोग भारत पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। 

 30,861 वयस्कों से बातचीत पर आधारित सर्वे
बता दें, ये भारत के वैश्विक प्रभाव पर प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए एक प्रमुख नए अध्ययन के निष्कर्षों में से हैं। भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी से पहले मंगलवार को भारत सहित 24 देशों के 30,861 वयस्कों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित सर्वे सामने आया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक विचारों, भारत की वैश्विक शक्ति के दायरे और अन्य देशों के बारे में भारतीयों के विचारों की जांच की गई। अध्ययन में पिछले साल प्यू द्वारा किए गए अलग-अलग सर्वेक्षणों के परिणामों को भी शामिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि मोदी सरकार की विदेश नीति के कारण आज वैश्विक स्तर पर भारत की सकारात्मक छवि बनी है। 

इन तीन देशों के प्रति अच्छे विचार
वहीं, भारतीयों के बीच अमेरिका, रूस और चीन के बारे में औरों से अलग विचार हैं। 65 फीसदी भारतीय वयस्क अमेरिका को अनुकूल दृष्टि से देखते हैं, जबकि विश्व स्तर पर अमेरिका के लिए औसत अनुकूलता रेटिंग 59 फीसदी है। करीब 57 फीसदी भारतीय रूस को अनुकूल दृष्टि से देखता है, जबकि 23 अन्य देशों के मात्र 14 फीसदी लोगों के समान विचार हैं।


भारत में जिन देशों को सबसे ज्यादा नापसंद किया जाता है, वे चीन और पाकिस्तान हैं। 67 फीसदी लोगों ने बीजिंग और 73 फीसदी ने इस्लामाबाद के प्रति नकारात्मक रवैया दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed