फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   8-year-old was shot and killed three others were injured in shooting at mall in Hoover, Alabama

अमेरिका: अलबामा मॉल में गोलीबारी में आठ वर्षीय लड़के की मौत, तीन लोग घायल

Sat, 04 Jul 2020 08:59 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, अलबामा
पीटीआई, अलबामा Published by: देव कश्यप Updated Sat, 04 Jul 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
8-year-old was shot and killed three others were injured in shooting at mall in Hoover, Alabama
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

अमेरिका में अलबामा राज्य के एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में आठ वर्षीय लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हूवर पुलिस प्रमुख निक डेरजिस ने बताया कि रिवरचेज गैलेरिया में दोपहर को हुई गोलीबारी में एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस प्रमुख ने बताया कि एक लड़की और दो वयस्कों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने अभी पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने गोलीबारी की कोई वजह नहीं बताई है। डेरजिस ने कहा कि पुलिस कुछ अहम सुरागों पर काम कर रही है लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर फ्रैंक ब्रोकाटो ने कहा, ‘प्रभावित लोगों के लिए हम प्रार्थना करते हैं।’ पुलिस कैप्टन ग्रेग रेक्टर ने बताया कि मॉल के भीतर एक फूड कोर्ट के पास कई गोलियां चली। रेक्टर ने कहा, ‘हम अभी नहीं जानते कि गोलीबारी क्यों हुई या इस घटना में कितने हमलावर शामिल हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed