फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   8 killed, 10 injured in road accident in Pakistan's Punjab province

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो वाहनों में भीषण टक्कर, हादसे में गई आठ की जान; 10 लोग घायल

Thu, 10 Aug 2023 03:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 10 Aug 2023 03:16 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब एक वैन लाहौर से लगभग 300 किलोमीटर दूर पंजाब जिले के मियां चन्नू से भक्कर की ओर जा रही थी। तभी सामने से आ रहे दूसरे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन
8 killed, 10 injured in road accident in Pakistan's Punjab province
घायलों को एंबुलेंस की ओर ले जाती पुलिस और स्थानीय लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को दो वाहनों में टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि इसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हुए। 

विज्ञापन

यहां हुआ हादसा
बचाव दल के मुहम्मद फारूक ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब एक वैन लाहौर से लगभग 300 किलोमीटर दूर पंजाब जिले के मियां चन्नू से भक्कर की ओर जा रही थी। तभी सामने से आ रहे दूसरे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। 

विज्ञापन


तेज रफ्तार बना हादसे का कारण

इस भीषण दुर्घटना में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छह यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना तेज रफ्तार की वजह से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक सीएम ने दिया निर्देश

वहीं, पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को घायलों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed