{"_id":"5fa4738c136f6613de0f04f3","slug":"78-years-old-man-married-a-17-year-old-girl-now-divorced-her-due-to-these-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 साल के बुजुर्ग ने 17 साल की लड़की से की थी शादी, अब चर्चा में तलाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
78 साल के बुजुर्ग ने 17 साल की लड़की से की थी शादी, अब चर्चा में तलाक
Fri, 06 Nov 2020 03:29 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इंडोनेशिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इंडोनेशिया
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 06 Nov 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
अबाह सरना और नोनी नविता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने इंडोनेशिया में अबाह सरना नाम के 78 वर्षीय बुजुर्ग ने 17 साल की लड़की नोनी नविता से शादी की थी। इस चर्चित शादी के 22 दिनों के बाद अब इस शख्स ने अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला कर लिया। शादी के ऐसे बहुत ही कम मामले देखने को मिलते हैं जिनमें उम्र का इतना बड़ा फासला होता है। इसी कारण सोशल मीडिया पर इसने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
विज्ञापन
लेकिन अब अबाह ने नोनी से अलग होने का फैसला किया है। लड़की के परिवार वालों को इससे झटका लगा है। क्योंकि इन दोनों के रिश्ते में लड़की वालों को किसी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही थी।
विज्ञापन
दुल्हन को भेजा तलाक का नोटिस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन की बहन इयान ने मीडिया से कहा, 'मैं ये सब जानकर हैरान थी। क्योंकि दोनों के बीच अब तक सबकुछ ठीक ही चल रहा था। लेकिन अचानक लिए गए उनके इस फैसले ने मुझे चौंका दिया है। परिवार को अबाह सरना से कोई परेशानी नहीं थी। हालांकि, अबाह के परिवार वालों की तरफ से इस शादी को लेकर कुछ समस्या जरूर थी।'
विज्ञापन
शादी से पहले गर्भवती होने का आरोप लगाया
दुल्हन पर आरोप लगाया गया कि वह शादी से पहले गर्भवती थी, जिसकी वजह से 70 वर्षीय अबाह ने उससे अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, नोनी की बहन ने इस आरोप को पूरी तरह से झूठा और गलत बताया है। कहा, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
दहेज देने का भी है मामला
कहा जा रहा है कि अबाह सरना ने शादी के वक्त दुल्हन के लिए 50 हजार रुपये, मोटरसाइकिल और गद्दे आदि भी भेजे थे। वहीं रिपोर्ट्स में कहा गया कि नोनी नविता के परिवार वालों की तरफ से भी शादी में दहेज की मोटी रकम दी गई थी।