फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   7 percent decline in number of US residents travelling to India in 2017

भारत आने वाले अमेरिकी पर्यटकों की संख्या में 7 फीसदी की कमी

Sun, 16 Sep 2018 10:53 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
7 percent decline in number of US residents travelling to India in 2017

दुनिया के अधिकतर देश पर्यटकों को लुभाने के लिए हर प्रकार के प्रयास करते हैं। देश की अर्थव्यवस्था को इससे फायदा होता है। अगर बात अमेरिका की करें तो भारत आने वाले इन पर्यटकों की संख्या में साल 2017 में 7 फीसदी की कमी आई है। अमेरिकी कॉमर्स विभाग नेशनल ट्रैवल एंड ट्रेड ऑफिस (एनटीटीओ) ने ये आंकड़े जारी किए हैं।

विज्ञापन


इसके तहत विभाग ने एक लिस्ट जारी की है। इसमें अमेरिकी नागरिकों द्वारा घूमने जाने वाले 15 देशों के नाम हैं। इसमें भारत अकेला ऐसा बड़ा देश है, जहां पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। अमेरिकी नागरिक भारत की यात्रा के लिए 2016 के मुकाबले 2017 में कम आए हैं। वहीं लिस्ट में 15वें नंबर पर कोस्टा रीका का नाम है।
विज्ञापन


एनटीटीओ के डाटा के मुताबिक 2017 में 3.8 करोड़ अमेरिकी नागरिकों ने विदेश यात्रा की है। इसमें कनाडा और मैक्सिको को शामिल नहीं किया गया है। यह आंकड़ा 2016 में 3.5 करोड़ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भारत घूमने आने वाले अमेरिकी नागरिकों की संख्या में 2016 के मुकाबले 2017 में 7 फीसदी की कमी आई है। 2016 में 11.95 लाख अमेरिकी नागरिकों ने भारत की यात्रा की। 

7 percent decline in number of US residents travelling to India in 2017

वहीं 2017 में 11.11 लाख अमेरिकी लोगों ने भारत की यात्रा की। आंकड़ों से पता चलता है कि विदेश यात्रा करने के मामले में अमेरिकियों की संख्या तो बढ़ी है, लेकिन भारत आने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है।  

इस मामले पर ट्रैवल पोर्टल यात्रा के सीईओ शरत ढल का कहना है कि इसके पीछे कारण हो सकता है 2017 में रुपये का मजबूत होना। जिस कारण अमेरिकियों को भारत अन्य देशों के मुकाबले महंगा लगा हो, इसलिए उन्होंने दूसरे देशों में जाना सस्ता समझा होगा।

वहीं 2016 में रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट 67-68 रुपये था। वहीं 2017 में यह 64 रुपये पर पहुंच गया। एशिया के देशों की यात्रा के मामले में अमेरिकियों की पहली पसंद है चीन।

दूसरे नंबर पर आता है जापान और तीसरे स्थान पर आता है भारत। वहीं अमेरिकियों के विदेशों में यात्रा के मामले में सबसे ऊपर ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed