फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   7 injured in knife attack in Paris, one afghan national man arrested

पेरिस में चाकू से हमले में 7 लोग घायल, एक अफगानी नागरिक गिरफ्तार

Mon, 10 Sep 2018 09:42 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
7 injured in knife attack in Paris, one afghan national man arrested

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चाकू और लोहे की एक छड़ से लैस व्यक्ति के हमले में रविवार को फ्रांस की राजधानी में दो ब्रिटिश पर्यटक सहित सात लोग घायल हो गये। इनमें से दो लोग ब्रिटेन से आए पर्यटक थे। फ्रांस की पुलिस ने मामले की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। वह अफगानिस्तान का नागरिक है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसके पास लोहे की एक रोड भी थी। हमले में घायल 7 में से 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच में तो आतंकवाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई। हमलावर ने अंजान लोगों को शिकार बनाया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना रात 11 बजे की है। वहां मौजूद सिनेमा हॉल के दो सिक्योरिटी गार्ड ने व्यक्ति को लोगों पर चाकू से हमला करते देखा। उन्होंने बताया कि दो लोग हमलावर का पीछा भी कर रहे थे और उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। हमलावर के हाथ में जो लोहे की रोड थी उसे उसने खुद का पीछा करने वाले व्यक्ति के ऊपर फेंक दिया। इसके बाद उसने चाकू निकाला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के वक्त मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसने हमलावर को भागते हुए देखा। उसके हाथ में 25-30 सेमी लंबा चाकू था। करीब 20 लोग उसका पीछा कर रहे थे। लोग उसपर पेंटान्क्यू गेंद फेंक रहे थे जिनमें से 4-5 उसके सिर पर लग गईं लेकिन वह फिर भी नहीं रुका। फिलहाल पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। हत्या करने की कोशिश के तहत जांच की जा रही है। इससे पहले भी यहां ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed